February 9, 2026
Entertainment

आरएसएस शताब्दी समारोह : अभिनेता विक्की कौशल ने कहा- संघ प्रमुख की बातें व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक रहीं

RSS Centenary Celebrations: Actor Vicky Kaushal says RSS chief’s words were insightful and informative

8 फरवरी । बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुंबई में आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की बातें बहुत व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक रहीं। विक्की कौशल को पिछले साल आई फिल्म ‘छावा’ में बेहतरीन अदाकारी के लिए खूब तारीफें मिली थीं और यह सिलसिला आज भी जारी है।

अभिनेता ने आरएसएस के शताब्दी समारोह में भाग लिया। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “सबसे पहले, मैं आरएसएस को उसकी 100वीं वर्षगांठ पूरी करने पर बधाई देना चाहता हूं। आज मुझे मोहन भागवत की बातें सुनने का मौका मिला। यह पहली बार है, जब मैंने उन्हें आमने-सामने देखा और उनकी बातें सुनी। मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं। उनकी बातें बहुत व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक रहीं।”

उन्होंने कहा, “चर्चा करने के लिए बहुत सारे विषय थे। सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं आरएसएस को आगे के सफर के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

समारोह में पहुंचे बॉलीवुड कंपोजर और गायक प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा, “आज के कार्यक्रम में कई विषयों को शामिल किया गया और उन्हें सुनना बहुत ज्ञानवर्धक रहा। ऐसी कई बातें थीं, जो मुझे पहले नहीं पता थीं। मैं संगठन को हमारे आसपास हो रही इतनी सारी घटनाओं को उजागर करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। मोहन भागवत ने हर चीज को अच्छे से समझाया और हर सवाल का जवाब भी बेहतरीन तरीके से दिया।”

वहीं, करण जौहर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत आनंद आया। मोहन भागवत के विचार और आदर्श सुनना प्रेरणादायक था। हम बॉलीवुड हस्तियों को इतना समय देने के लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

उन्होंने कहा, “मोहन भागवत के विचारों से काफी कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल है। हमने जितनी देर भी उनसे बात की, उस दौरान हम खूब हंसे भी।”

Leave feedback about this

  • Service