N1Live Entertainment क्रिएटिव मतभेदों की अफवाहें गलत, इसी साल शुरू होगी रणवीर सिंह स्टारर ‘प्रलय’ की शूटिंग
Entertainment

क्रिएटिव मतभेदों की अफवाहें गलत, इसी साल शुरू होगी रणवीर सिंह स्टारर ‘प्रलय’ की शूटिंग

Rumors of creative differences are false; Ranveer Singh starrer 'Pralay' will begin shooting this year

अभिनेता रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों को अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ के रूप में एंटरटेनमेंट का नया डोज देने को तैयार हैं। ‘प्रलय’ की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू होने वाली है।

हाल ही में कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह और निर्देशक जय मेहता के बीच क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म में रुकावट आ गई है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, ‘प्रलय’ को लेकर फैलाई जा रही अनिश्चितता वाली खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। सूत्र के अनुसार, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है और रणवीर सिंह व निर्देशक जय मेहता स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में लगातार चर्चा कर रहे हैं।

‘प्रलय’ एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जॉम्बी ड्रामा को पूरी तरह नए अंदाज में फिल्माया जाएगा। यह फिल्म वीएफएक्स पर आधारित भव्य एक्शन थ्रिलर होगी, जिसका अनुमानित बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है। फिल्ममेकर इसे भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े और शानदार प्रोजेक्ट्स में से एक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह इस फिल्म में एकदम नए और अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक डिस्टोपियन दुनिया पर आधारित है। फिल्म की कहानी को जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर लिखा है। इसे हंसल मेहता की ‘ट्रू स्टोरी फिल्म्स’ और रणवीर सिंह की ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले ‘अपलॉज एंटरटेनमेंट’ के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।

सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि रणवीर और जय मेहता के बीच अच्छा तालमेल है और दोनों फिल्म को भव्य स्तर पर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि पहले कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ‘प्रलय’ उपन्यास ‘ब्लाइंडनेस’ पर आधारित है, लेकिन हंसल मेहता ने इन खबरों का खंडन किया था।

Exit mobile version