N1Live Entertainment रूपाली-अनुपमा एक-दूसरे से अलग नहीं लगते, अल्पना बुच ने याद की पहली मुलाकात
Entertainment

रूपाली-अनुपमा एक-दूसरे से अलग नहीं लगते, अल्पना बुच ने याद की पहली मुलाकात

Rupali and Anupamaa seem inseparable, Alpana Buch recalls their first meeting

6 अप्रैल । टीवी की दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे बन जाते हैं, जो सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहते, बल्कि असल जिंदगी में भी गहरी दोस्ती में बदल जाते हैं। लोकप्रिय शो अनुपमा के सेट पर भी ऐसा ही एक खास रिश्ता देखने को मिला। शो में बा का किरदार निभाने वाली अल्पना बुच ने अपनी को-स्टार रूपाली गांगुली के जन्मदिन के मौके पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने रूपाली के साथ अपनी पहली मुलाकात और उस वक्त मन में उठे सवालों को भी साझा किया।

अल्पना बुच ने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत और यादगार तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दोनों सेट पर बिताए खास पल बिताती नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ”रूपाली = अनुपमा, अनुपमा = रूपाली… ये एक-दूसरे से अलग नहीं लगते।”

उन्होंने आगे लिखा, “जब मैं पहली बार रूपाली से मिली थी, तो मेरे मन में एक सवाल था कि एक हल्के-फुल्के और चुलबुले किरदार के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री इतनी गंभीर और भावुक भूमिका कैसे निभा पाएगी।”

उन्होंने कहा, “जैसे ही मैंने शो का पहला एपिसोड देखा, मुझे सभी सवालों के जवाब मिल गए। रूपाली ने इस किरदार को इतनी सच्चाई और गहराई से निभाया कि अब मैं खुद उस किरदार का हिस्सा बन चुकी हूं। अनुपमा का किरदार एक मां, पत्नी और बेटी के रूप में बेहद संवेदनशील और जिम्मेदार है, जो जीवन के हर संघर्ष के बीच अपने अस्तित्व को पहचानती है।”

अल्पना ने कहा, “रूपाली ने इस किरदार में खुद को पूरी तरह ढाल लिया है, और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। रूपाली, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। आप अपने पिता का सपना पूरा करें।”

पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में दोनों के बीच की मजबूत बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में रूपाली सांता क्लॉज के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि अल्पना लाल साड़ी में उनके साथ खड़ी हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों किसी त्योहार को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। एक फोटो में रूपाली दुल्हन के रूप में सजी हुई हैं और अल्पना उनके साथ खुश नजर आ रही हैं।

वहीं, एक अन्य तस्वीर में अल्पना चेहरे पर फेस मास्क लगाए हुए हैं और रूपाली उनके साथ हंसते हुए तस्वीर ले रही है। वहीं, एक और तस्वीर में दोनों भगवान की पूजा करते हुए दिखाई देती हैं।

Exit mobile version