February 23, 2026
World

रूस ने ब्रिटेन की मीडिया और रक्षा कर्मियों पर लगाए प्रतिबंध

Russia flag

मास्को, रूस ने ब्रिटिश के 29 मीडियाकर्मियों और 20 रक्षाकर्मियों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। द गार्जियन, बीबीसी, और अन्य के लिए काम करने वाले पत्रकारों और ब्रिटिश रक्षामंत्री जेरेमी क्विन समेत रक्षा कर्मियों को रूस में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार, रूस का यह फैसला यूके सरकार द्वारा शुरू किए गए व्यक्तिगत प्रतिबंधों का जवाब है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि लिस्ट में शामिल ब्रिटिश पत्रकार रूस, यूक्रेन और डोनबास की घटनाओं के बारे में झूठी और एकतरफा जानकारी का प्रसार कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, “यूके डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़े 20 व्यक्ति यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने में शामिल थे, जिनका इस्तेमाल नागरिकों को मारने और बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए किया जाता है।”

Leave feedback about this

  • Service