February 17, 2026
Entertainment

ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की ‘8 एएम मेट्रो’, अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब

Saiyami Kher and Gulshan Devaiah’s ‘8 AM Metro’ is on OTT, the actress says it’s close to her heart.

17 फरवरी । अक्सर लोग मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों पर बात करने से कतराते हैं, लेकिन इस अवस्था के दौरान पीड़ित का दर्द क्या होता है, वो हिंदी ड्रामा ‘8 एएम मेट्रो’ के जरिए दर्शाया गया है। फिल्म में अभिनेत्री सैयामी खेर और अभिनेता गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में हैं।

सोमवार को अभिनेत्री सैयामी ने बताया कि यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया। इसमें वे अपने सह-कलाकार गुलशन देवैया के साथ नजर आ रही हैं।

उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘8 एएम मेट्रो’ एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें गहरी भावनाएं थीं। हमारे निर्देशक राज आर ने इस कहानी को पूरी ईमानदारी और यकीन के साथ बनाया था, और जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तो वह मेरे दिल को छू गई थी और लंबे समय तक मेरे साथ रही थी। मुझे गुलशन की एक्टिंग को करीब से देखने का मौका मिला, और उनका अभिनय बहुत ही खूबसूरत, शांत और धैर्य से भरा हुआ था।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमारे पास बड़ा बजट या शोर-शराबा नहीं था, बल्कि, सिर्फ सच्चाई थी, और किसी तरह यह फिल्म अपने दर्शकों तक पहुंच सकी थी। आपका प्यार, संदेश और फिल्म से आप सभी का जुड़ाव ही इसे आगे बढ़ा सका था। इसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप एक शांत और सोचने वाली शाम बिताना चाहते हैं… तो हमारे साथ इस सफर पर जरूर आइए।”

यह फिल्म 11 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म थिएटर में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसे दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी। फिल्म की कहानी और गानों को काफी सराहा गया था।

रचाकोंडा द्वारा निर्देशित यह फिल्म मानवीय संबंधों और भावनाओं पर आधारित एक शांत कहानी है। फिल्म की कहानी दो ऐसे अजनबियों के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुलाकात सुबह 8 बजे वाली मेट्रो में होती है। दोनों मेट्रो में एक ही कोच में सवार होते हैं। शुरुआत में दोनों अजनबी होते हैं, लेकिन फिर थोड़ी सी जान-पहचान के बाद रिश्ता आगे बढ़ता है कि दोनों के दिल एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं।

Leave feedback about this

  • Service