N1Live Entertainment वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट
Entertainment

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

Salman to star in Vamshi Paidipally's film; muhurat video of new project out

25 अप्रैल । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं।

अभी तक फिल्म के शीर्षक नहीं तय किया गया है, इसलिए इसे अस्थायी रूप से ‘एसवीसी63’ नाम दिया गया है।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। अभिनेता द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आ रही हैं। वीडियो में ‘मुहूर्त’ लिखे क्लैपबोर्ड के साथ ही सेट की कुछ रोमांचक फुटेज दिखाई गई हैं, जो यह स्पष्ट करती हैं कि फिल्म का काम पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुका है।

अभिनेता ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को थोड़ा आगे की सोचने और सब्र रखने की अपील की। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि उन्हें और फैंस को इस फिल्म के लिए समान रूप से इंतजार करना होगा। अभिनेता ने लिखा, “थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा कर दी…चिंता मत करो, इसका भी सही समय आने पर बता देंगे…धैर्य रखो, थोड़ा सा सब्र…तुम्हें भी उतना ही इंतज़ार करना पड़ेगा, जितना मैं कर रहा हूं…वैसे, तुम्हारा जो हाल है, वही मेरा भी हाल है।”

दिग्गज निर्माता दिल राजू के बैनर ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ के तहत बन रही यह फिल्म एक बड़े स्तर की एक्शन-एंटरटेनर होने वाली है। शूटिंग के लिए मुंबई में एक बेहद भव्य और विशाल सेट तैयार किया जा रहा है, जहां फिल्म के हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीन्स और महत्वपूर्ण सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी।

इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और निर्देशक वामशी पैडिपल्ली साथ में काम कर रहे हैं। वामशी पैडिपल्ली को फिल्मों में भावनाओं (इमोशंस) और भव्यता के बीच सटीक संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है। प्रभास, महेश बाबू और विजय जैसे दिग्गजों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले वामशी की फिल्म ‘महर्षि’ को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

Exit mobile version