March 5, 2026
Entertainment

‘मां इंति बंगाराम’ के सेट पर सामंथा ने खेली होली, डायरेक्टर और टीम पर छोड़ी रंगों से भरी पिचकारी

Samantha celebrated Holi on the sets of ‘Maa Inti Bangaram’, throwing water-coloured squirt guns at the director and the team.

5 मार्च । होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में भी इस दिन खास रौनक देखने को मिली। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ के सेट पर होली सेलिब्रेट की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस मस्ती भरे पल को साझा किया।

सामंथा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह पहले अपना निशाना तय करती हैं और फिर पूरे फिल्मी अंदाज में पिचकारी से रंग छोड़ती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई देता है।

वीडियो में सामंथा को पिचकारी का जवाब पानी से भरे गुब्बारे के जरिए मिलता है। कलाकार और क्रू मेंबर्स पूरी तरह से इस होली के जश्न में शामिल होते हैं। सामंथा डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी के साथ होली खेलती नजर आती हैं। सभी शूटिंग के बीच त्योहार का पूरा आनंद लेते हैं।

सामंथा ने होली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट के कैप्शन में फैंस को प्यार से ‘बंगारालु’ कहकर संबोधित किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की ओर इशारा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”ढिश्कियाऊं… हैप्पी होली बंगारालू… ‘मां इंति बंगाराम’ के सेट से मजेदार पल… फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।”

फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ को लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया। 1 मिनट 47 सेकंड के टीजर की शुरुआत सामंथा के किरदार से होती है, जो अपने पति के साथ ससुराल पहुंचती है। इस दौरान उसको पूरा भरोसा होता है कि वह एक हफ्ते के भीतर सभी का दिल जीत लेगी।

सामंथा एक आदर्श बहू बनने की कोशिश करती है। वह अपने ससुराल वालों के सामने मासूम और शांत दिखती है, लेकिन दूसरी तरफ वह अकेले गुंडों से लड़ती हुई नजर आती हैं। टीजर में वह गोली चलाती है और बाद में लाशों को ठिकाने लगाकर खून-खराबे को छिपाते हुए दिखाई देती है।

इस टीजर को जारी करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा था, ‘यह गोल्ड बेहद बोल्ड है।’

Leave feedback about this

  • Service