March 11, 2026
Entertainment

चुनौतीपूर्ण रहा सना मकबूल के लिए ‘बेगम’ का किरदार, बताया कैसे बाकी क्राइम शो से अलग है ‘बेगम ऑफ क्राइम’

Sana Maqbool found the role of ‘Begum’ challenging; reveals how ‘Begum of Crime’ is different from other crime shows

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल खान इन दिनों ओटीटी पर अपने शो से फैंस का दिल जीत रही हैं। 3 मार्च को सना का शो ‘बेगम ऑफ क्राइम’ ओटीटी पर टेलीकास्ट हो चुका है और दर्शकों की तरफ से भी शो को बहुत सारा प्यार मिल रहा है। अब खुद सना ने शो के बारे में बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि शो में उनका किरदार कितना अलग है, और वह शो में बेगम, यानी रानी, की भूमिका निभा रही हैं।

‘बेगम ऑफ क्राइम’ के लिए हां कहने के सवाल पर सना ने कहा, ‘बेगम’ का मतलब ही रानी होता है और शो बहुत ही फीमेल ओरिएंटेड शो है जिसमें एक मजबूत महिला का किरदार को गढ़ा गया है। स्क्रिप्ट भी बहुत शानदार है और मुझे उम्मीद है कि फैंस शो से खुद को जरूर कनेक्ट करेंगे। शो में अपने किरदार पर अभिनेत्री ने कहा कि शो में उनका किरदार मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तरीके से बहुत मजबूत है क्योंकि उसके सामने हालात ही ऐसे हैं कि न चाहते हुए भी उसे वो सब करना पड़ता है, जो वो नहीं करना चाहती है।

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में उनका किरदार ग्रे है, निगेटिव नहीं। सना ने बताया कि दिव्या का किरदार बहुत अलग है, जिसके सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। ऐसे में एक साधारण लड़की से बेगम बनने के सफर में काफी कुछ गंवाना पड़ता है। यह बाकी क्राइम शो से बहुत अलग है क्योंकि यह फीमेल ओरिएंटेड शो है जिसमें एक्शन के साथ-साथ इमोशन भी कूट-कूट कर भरे हैं। शो में बाकी शोज की तुलना में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।

अपने किरदार की चुनौतियों पर बात करते हुए सना मकबूल ने बताया कि दिव्या एक बबली कैरेक्टर है लेकिन उसके अंदर की कुछ कर दिखाने की आग को पर्दे पर उतारना मुश्किल था, क्योंकि वह बबली होने के साथ-साथ एक फियरलैस किरदार है, जिसे किसी से डर नहीं लगता। वह न तो गोली चलाने से डरती है और न ही गाली देने से।

Leave feedback about this

  • Service