N1Live Entertainment ‘बैंगल्स’ से फिर छाए संजू राठौड़, ईशा मालविया संग नई केमिस्ट्री ने जीता दिल
Entertainment

‘बैंगल्स’ से फिर छाए संजू राठौड़, ईशा मालविया संग नई केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sanju Rathod shines again with 'Bangles', his new chemistry with Isha Malviya wins hearts.

आज के समय में म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है, जहां अलग-अलग स्टाइल और संस्कृतियों का मेल नए तरह के गाने बना रहा है। खासकर रीजनल म्यूजिक अब पूरे देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। इसी कड़ी में मराठी पॉप म्यूजिक भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें कुछ कलाकार अपने अलग अंदाज से लगातार दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

ऐसे ही एक कलाकार हैं संजू राठौड़, जो अपने यूनिक म्यूजिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपने नए गाने से सुर्खियां बटोरी हैं। संजू राठौड़ ने हाल ही में अपना नया गाना ‘बैंगल्स’ रिलीज किया है, जिसमें उनके साथ ईशा मालवीय नजर आ रही हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘शेकी शेकी’ गाने में भी देखी जा चुकी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में ‘बैंगल्स’ के जरिए इन दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों के सामने आई है।

इस गाने की सबसे दिलचस्प बात इसका म्यूजिक है। इसमें रेगे के साथ मराठी लोक संगीत का अनोखा मिश्रण किया गया है। यह गाना सुनने में जितना आधुनिक लगता है, उतना ही अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी महसूस होता है।

इस गाने को लेकर संजू राठौड़ ने कहा, ”मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था, जो मजेदार हो, अपनी संस्कृति से जुड़ा हो और सुनते ही लोगों के दिलों में बस जाए। मैं अपनी इस कोशिश में सफल रहा। ईशा मालविया के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहा, क्योंकि हमारे बीच पहले से ही अच्छी बॉन्डिंग है। इसके अलावा, पीयूष और शाजिया के साथ काम करने से गाने में एक नई ऊर्जा आई है।”

अगर संजू राठौड़ के करियर की बात करें तो उन्हें असली पहचान 2024 में आए उनके वायरल गाने ‘गुलाबी साड़ी’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘काली बिंदी’ और ‘सुंदरी’ जैसे कई हिट गाने दिए। उनका म्यूजिक खास इसलिए है क्योंकि वह पारंपरिक मराठी लोक धुनों को आधुनिक पॉप और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्टाइल के साथ मिलाकर पेश करते हैं। यही कारण है कि उनके गाने युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Exit mobile version