N1Live National सत्य निकेतन हादसा: सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर, घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच
National

सत्य निकेतन हादसा: सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर, घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Satya Niketan incident: FIR on building owner on order of CM Rekha Gupta, Magistrate probe of incident

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बेसमेंट और पांच मंजिल इमारत के ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायलों का अभी इलाज जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश के बाद बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर जाकर जायजा लेने और शुरुआती जांच के आधार पर मुख्यमंत्री ने इस घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने और इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। सीएमओ ने बताया कि इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के सबसे सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह बिल्डिंग एक पीजी थी। आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई। इन लोगों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने गैस कटर और जेसीबी का इस्तेमाल करके लोहे के बीम काटे और मलबा हटाकर मलबे में फंसे 11 लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। पीड़ितों में ज्यादातर छात्र थे जो इमारत में पीजी के तौर पर रह रहे थे। इस इमारत में 40 लोगों के रहने की जगह थी। अधिकारी ने यह भी बताया कि इमारत का मालिक गुरुग्राम में रहता है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में 10 मरीज लाए गए। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने से घायल हुए 10 मरीजों को जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) लाया गया। इन 10 मरीजों में से 4 को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। तीन मरीजों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के अंग की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Exit mobile version