N1Live Entertainment शरीब हाशमी ने खास अंदाज में किया मनोज बाजपेयी को बर्थडे विश, शेयर की पुरानी यादें
Entertainment

शरीब हाशमी ने खास अंदाज में किया मनोज बाजपेयी को बर्थडे विश, शेयर की पुरानी यादें

Sharib Hashmi wished Manoj Bajpayee on his birthday in a special way, shared old memories

24 अप्रैल । अभिनेता मनोज बाजपेयी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता शरीब हाशमी ने मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। दरअसल, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर मनोज बाजपेयी को पुरानी फिल्मी अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

शरीब ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे और मनोज बाजपेयी फिल्म सीता और गीता का सदाबहार गाना ‘हवा के साथ साथ’ जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों कलाकारों की बॉन्डिंग और मस्ती साफ झलक रही है। हालांकि, यह वीडियो काफी पुराना नजर आ रहे है।

वीडियो शेयर करते हुए शरीब ने मनोज बाजपेयी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा, “मनोज बाजपेयी सर, आपको बहुत सारा प्यार और अनंत शुभकामनाएं। बस इतना कहना चाहती हूं कि आप मुझे बहुत अच्छे लगते हैं। आपने हमेशा मेरा साथ दिया और भगवान करे हमारा यह साथ हमेशा बना रहे। ‘ओ साथी चल’, इस महान कलाकार को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।”

शरीब ने लिखा, “इस खास मौके पर एक ‘कराओके नाइट’ तो बनती है और अपूर्व असरानी वीडियो के लिए आपका शुक्रिया।”

बता दें कि फिल्म ‘सीता और गीता’ में फिल्माया गया गाना ‘हवा के साथ साथ’ हिंदी सिनेमा के उस सुनहरे दौर की याद दिलाता है, जब लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज से जादू बिखेरा था। किशोर कुमार और लता मंगेशकर द्वारा गाए गए इस गाने का संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया और इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं। यह गाना आज भी युवाओं के बीच उतना ही लोकप्रिय है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में होती है। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 30 से अधिक वर्षों के करियर में ‘सत्या’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में श्रीकांत तिवारी के किरदार से उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभूतपूर्व सफलता पाई है।

Exit mobile version