N1Live General News इतिहास की मिसालों से शेफाली शाह ने समझाया प्यार का अर्थ, कहा- ‘बिना जोखिम के कोई खोज मुमकिन नहीं’
General News

इतिहास की मिसालों से शेफाली शाह ने समझाया प्यार का अर्थ, कहा- ‘बिना जोखिम के कोई खोज मुमकिन नहीं’

Shefali Shah explains the meaning of love with historical examples, saying, "No discovery is possible without risk."

14 फरवरी । वेलेंटाइन वीक में लोग खास अंदाज में अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। इस बीच, अभिनेत्री शेफाली शाह ने शुक्रवार को प्यार के दर्द और उसकी गहराई को अपने शब्दों में बयां किया।

अभिनेत्री शेफाली शाह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्यार में पड़ने वालों को बहादुर बताते हुए कहा कि सच्चा प्यार निस्वार्थ भाव से होता है, लेकिन इसमें खुद को खोने और नुकसान पहुंचाने के बीच एक बारीकी रेखा होती है। उन्होंने लिखा, “प्यार में पड़ने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। निस्वार्थ बनने और खुद को चोट पहुंचाने के बीच एक पतली रेखा होती है। सपने देखने और भ्रम में जीने में जमीन आसमान का फर्क होता है।”

अभिनेत्री ने ऐतिहासिक व्यक्तियों के उदाहरण देते हुए लिखा, “क्या कोलंबस सिर्फ खोजकर्ता थे या फिर जुआरी? क्या आइजैक न्यूटन सपने देखने वाले थे या कल्पनाओं में खोए हुए? क्या शेरपा तेनजिंग जोखिम लेने वाले थे या हद से ज्यादा साहसी? क्या नील आर्मस्ट्रांग बहादुर थे या जान जोखिम में डालने वाले? राइट ब्रदर्स आविष्कारक थे या सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने वाले?”

शेफाली शाह ने आगे समझाते हुए लिखा कि अगर ये सभी लोग सुरक्षित रास्ते पर चलते और जोखिम उठाने से बच जाते तो आज भी दुनिया को सपाट माना जाता। न तो उड़ान होती और न ही ऊंचाई छूई जाती, न नई खोजें होतीं और न ही रोशनी फैलती। उन्होंने लिखा, “अपनी दीवारें तोड़ना और खुद को बिना किसी परदे के, पूरी सच्चाई और कमजोरियों के साथ किसी के सामने रखना आसान नहीं होता। ये बस खुद को किसी के भरोसे छोड़ने जैसा होता है।

उन्होंने आगे लिखा, “प्यार भी कुछ ऐसा ही है। एक ऐसी छलांग, जहां सुरक्षा की रस्सी आपके हाथ में नहीं होती, इसलिए इसे ‘प्यार में गिरना’ कहते हैं। सच में प्यार में पड़ने के लिए बहुत बड़ा दिल चाहिए और बहुत ज्यादा नेकी की जरूरत होती है।”

Exit mobile version