N1Live Entertainment बी प्राक के गाने ‘नरक’ को शहनाज गिल ने दिया यूनिक टच, निम्मा और नसीमा का दर्द भी बताया
Entertainment

बी प्राक के गाने ‘नरक’ को शहनाज गिल ने दिया यूनिक टच, निम्मा और नसीमा का दर्द भी बताया

Shehnaaz Gill gives a unique touch to B Praak's song 'Narak', also highlighting the pain of Nimma and Nasima.

अभिनेत्री शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ में नसीमा के किरदार में नजर आएंगी। यह भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण बैकड्रॉप पर आधारित सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक रोमांटिक ड्रामा है। इसी बीच सॉन्ग ‘नरक’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। शहनाज गिल ने आगामी फिल्म ‘इश्कनामा’ का बेहद लोकप्रिय गाना ‘नरक’ का कवर खुद अपनी आवाज में गाया है। यह गाना फिल्म के मुख्य किरदारों ‘निम्मा’ और ‘नसीमा’ के बीच के दर्द और प्यार को दर्शाता है।

अभिनेत्री शहनाज गिल ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत के दौरान बताया कि सोलफुल ट्रैक ‘नरक’ के साथ इमोशनल कनेक्शन है। अभिनेत्री ने बताया कि नसीमा का किरदार निभाने से उन्हें ट्रैक के साथ एक गहरा रिश्ता बनाने में मदद मिली, जिससे रिकॉर्डिंग का अनुभव और भी खास हो गया। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि वह बी प्राक और ज्योतिका के ओरिजिनल वर्जन को रीक्रिएट करने की कोशिश नहीं कर रही थीं, बल्कि गाने को अपने यूनिक स्टाइल में पेश करना चाहती थीं।

अभिनेत्री ने बताया, “फिल्म ‘इश्कनामा’ में मेरा सबसे ज्यादा पसंदीदा गाना नरक है। इसलिए खुद का वर्जन रिकॉर्ड करना सच में बहुत खास लगा। फिल्म में मैं नसीमा का किरदार निभा रही हूं। इसलिए गाने के प्रति मेरा इमोशनल कनेक्शन पहले से ही था। मुझे उम्मीद है कि लोग इस वर्जन से भी कनेक्ट करेंगे।” ओरिजिनल ट्रैक जानी ने लिखा और कंपोज किया है। यह गाना फिल्म के लीड कैरेक्टर्स, नसीमा और निम्मा, जिन्हें शहनाज गिल और जय रंधावा ने निभाया है, पर बेस्ड है। यह गाना दोनों के बीच के दर्द, चाहत और खामोश प्यार को दिखाता है।

यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 1981 से 1988 के बीच भारत-पाकिस्तान की सीमा पर आधारित एक सच्ची प्रेम कहानी (निम्मा और नसीमा) से प्रेरित है। फिल्म में शहनाज एक पाकिस्तानी लड़की (नसीमा) और जय रंधावा एक भारतीय सिख लड़के (निम्मा) की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version