N1Live Entertainment शेरशाह ने अपनी रिलीज के पांच साल किए पूरे, मेकर्स ने याद कर लिखा-ये दिल मांगे मोर
Entertainment

शेरशाह ने अपनी रिलीज के पांच साल किए पूरे, मेकर्स ने याद कर लिखा-ये दिल मांगे मोर

'Shershaah' completes five years since its release; makers reminisce, writing, "Yeh Dil Maange More."

बायोग्राफिकल वॉर एक्शन फिल्म ‘शेरशाह’ ने अपनी रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म के मेकर्स ने इस मौके पर फिल्म से जुड़े पुराने पन्नों को फिर से दोहराया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमे फिल्म की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। इस क्लिप वीडियो में विक्रम बत्रा के निजी जिंदगी और वॉर को लेकर उनके जुनून देखने को मिलता है।

मेकर्स ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “एक सैनिक, एक वीर, एक ऐसी कहानी, बहादुरी और बलिदान ने पूरे देश को भावुक कर दिया। शेरशाह के 5 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। ये दिल मांगे मोर।” फिल्म शेरशाह की बात करें, तो इसे विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित किया गया था। निर्माण कार्य का काम धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर ने किया। यह फिल्म कारगिल युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई है।

यह फिल्म कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन और उनके अदम्य साहस पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए विक्रम बत्रा के बचपन, कॉलेज के दिनों, डिंपल चीमा के साथ उनकी प्रेम कहानी और भारतीय सेना में उनके प्रेरणादायक सफर को दिखाया गया है। फिल्म में विक्रम बत्रा की प्रेम कहानी को भी दिखाया गया है कि उनकी प्रेमिका आज भी उनका इंतजार कर रही हैं।

फिल्म का मुख्य आकर्षण 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान प्वाइंट 5140 और प्वाइंट 4875 जैसे दुर्गम चोटियों को दुश्मनों से मुक्त कराने की उनकी ऐतिहासिक गाथा है। दुश्मनों के बीच विक्रम बत्रा का कोडनेम ‘शेरशाह’ था। यह नाम उनकी बहादुरी और निडरता का प्रतीक था। उनका प्रसिद्ध नारा ‘ये दिल मांगे मोर’ फिल्म का मुख्य आकर्षण बना और फिल्म के लोकप्रिय डायलॉग ‘ये दिल मांगे मोर’ में से एक था।

फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि, जिन्होंने फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, वे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Exit mobile version