N1Live Entertainment शिल्पा शेट्टी ने किया कठिन योगासन ‘बाहु वशिष्ठासन’, पति राज कुंद्रा बोले -बैलेंस में महारत हासिल की
Entertainment

शिल्पा शेट्टी ने किया कठिन योगासन ‘बाहु वशिष्ठासन’, पति राज कुंद्रा बोले -बैलेंस में महारत हासिल की

Shilpa Shetty performed the challenging yoga pose 'Bahu Vasisthasana'; husband Raj Kundra remarked that she has mastered the art of balancing.

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रोजाना योगासन और संतुलित आहार के सेवन करने पर जोर देती हैं और अपने फैंस को योग के प्रति प्रेरित करने के लिए अक्सर सोमवार को पोस्ट करती रहती हैं। इस सोमवार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और उनके पति राज कुंद्रा ने भी पत्नी को सपोर्ट करते हुए कहा कि उनमें सब कुछ बैलेंस करने की खास कला है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ‘बाहु वशिष्ठासन’ कर रही हैं। यह एक कठिन योगा पोज है जिसके लिए ताकत, स्थिरता और बैलेंस की जरूरत होती है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, “बैलेंस आसान लग रहा है? चलो इसे टेस्ट करते हैं। अब आपकी बारी है अपना सेंटर ढूंढने और उसे होल्ड करने की।”

अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट के जरिए ‘बाहु वशिष्ठासन’ के फ़ायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह कोर, कंधों, हाथों, कलाइयों, पैरों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और बैलेंस, स्टेबिलिटी और फोकस में सुधार करता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आसन लैटरल कोर और ऑब्लिक स्ट्रेंथ बनाने में मदद करता है, जिससे पूरे शरीर पर बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी मिलती है।

अभिनेत्री के वीडियो पोस्ट करते ही पति और अभिनेता राज कुंद्रा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “आपने सच में सब कुछ बैलेंस करने की कला में मास्टरी कर ली है, मेरी रानी।” शिल्पा, जो लंबे समय से फिटनेस और योग से जुड़ी हैं, अक्सर अपने फैन बेस के साथ वर्कआउट और वेलनेस से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। अपने पोस्ट के जरिए, एक्ट्रेस एक एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करती रहती हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में नजर आईं थी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने ‘सत्यवती’ नाम का एक दमदार और रेट्रो किरदार निभाया है। फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भ

Exit mobile version