June 5, 2025
Entertainment

शोएब इब्राहिम ने शेयर की पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, बोले- ‘वह अब ठीक है’

Shoaib Ibrahim shared health update of his wife Dipika Kakar, said- ‘She is fine now’

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। शोएब ने बताया कि लिवर कैंसर के लिए सर्जरी करवाने के बाद अब वह ठीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से दीपिका के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर शोएब ने एक पोस्ट में लिखा, “हैलो दोस्तों, सॉरी मैं आपको कल रात अपडेट नहीं कर सका। यह एक लंबी सर्जरी थी। दीपिका 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में रहीं। लेकिन, सब कुछ ठीक रहा। वह अभी आईसीयू में हैं। उसे थोड़ा दर्द हो रहा है, लेकिन वह स्थिर है और ठीक है।”

उन्होंने लिखा, “दिल से आप सभी को प्यार, प्रार्थना और समर्थन के लिए शुक्रिया, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। जब वह आईसीयू से बाहर आएगी तो मैं आप सभी को अपडेट दूंगा। एक बार फिर से आप सभी का धन्यवाद। उसके लिए आप सभी प्रार्थना करते रहें।”

बता दें, दीपिका इस समय मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं, तो उनके फैंस और करीबियों की दुआएं उनके साथ हैं। सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। वीडियो में दीपिका पहले व्हीलचेयर पर दिख रही हैं और फिर वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आईं। शोएब और दीपिका की मां उन्हें दिलासा देती दिखाई दे रही हैं।

बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के मुताबिक, लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरूनी अंग है। लिवर में जब कोई गांठ या असामान्य बढ़ोतरी होती है, तो उसे लिवर ट्यूमर या हेपेटिक ट्यूमर कहा जाता है। ये दो तरह के होते हैं: बिनाइन ट्यूमर, जो कैंसर नहीं होता, लेकिन अगर बहुत बड़ा हो जाए तो शरीर में तकलीफ पैदा कर सकता है, और मैलिग्नेंट ट्यूमर, जो घातक कैंसर होता है, और आसपास के अंगों में फैल सकता है या शरीर के दूसरे हिस्सों तक जा सकता है।

लिवर ट्यूमर होने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं और शुरुआत में हल्के भी हो सकते हैं। ऊपरी पेट में दर्द, खासकर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में, रह सकता है। बार-बार उल्टी आने या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। पेट भारी लग सकता है या उसमें सूजन आ सकती है। त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है। शौच का रंग सफेद या मिट्टी जैसा दिख सकता है। बिना वजह अचानक वजन कम हो सकता है। भूख कम लगना और हर समय थका-थका या कमजोरी महसूस करना आदि इसके लक्षण हैं।

Leave feedback about this

  • Service