N1Live National देश के लिए एसआईआर जरूरी, चुनाव में आएगी पारदर्शिता: राहुल सिन्हा
National

देश के लिए एसआईआर जरूरी, चुनाव में आएगी पारदर्शिता: राहुल सिन्हा

SIR is necessary for the country, it will bring transparency in elections: Rahul Sinha

चुनाव आयोग की ओर से दूसरे चरण में 12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जाएगा, जिसका भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव आयोग सही काम कर रहा है। इससे चुनाव में पारदर्शिता आएगी।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची से सारी गंदगी निकालकर बाहर कर दे रहा है। इस मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। इसके लिए हम लोग चुनाव आयोग को बधाई देते हैं। ये काम आखिरी तक और सही तरीके से किया जाए, यही हम लोग मांग करते हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल है, इसीलिए जितना जल्दी ये काम हमारे यहां हो जाए उतना ही हम लोगों के लिए अच्छा होगा। बाहरी लोगों की सच्चाई देश को पता चलनी चाहिए।

पंजाब पुलिस की ओर से अखबार वितरण वाहनों को रोकने और पंजाब में न्यूजपेपर न पहुंचने पर राहुल सिन्हा ने कहा कि केजरीवाल कुछ भी छुपा नहीं सकते हैं, इसके लिए वह चाहे कुछ भी कर ले। आज सोशल मीडिया का समय है और लोगों तक हर जानकारी बहुत जल्दी पहुंच रही है। जो भी न्यूजपेपर को रोक रहा है उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अपनी विलासिता और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए खबरों पर रोक लगाते हैं तो यह तानाशाही है। जनता इसका जवाब उनको जल्दी ही देने वाली है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी देश को सशक्त बनाने के लिए काम करती तो अच्छा होता, लेकिन ये लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। जनता को असुविधा और देश का नुकसान पहुंचाने के लिए भी कांग्रेस लगातार काम कर रही है।

बिहार के मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या पर भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और जो घटना हुई है वह चुनाव आयोग की जानकारी में है, जल्द से जल्द आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version