N1Live Entertainment रिलीज के 6 साल बाद भी बरकरार है ‘पंचायत’ का जलवा, मेकर्स ने शेयर की पुरानी यादें
Entertainment

रिलीज के 6 साल बाद भी बरकरार है ‘पंचायत’ का जलवा, मेकर्स ने शेयर की पुरानी यादें

Six years after its release, the magic of 'Panchayat' remains intact, makers share old memories

4 अप्रैल । हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘पंचायत’ के पहले सीजन ने अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए हैं। गांव की सादगी और कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आई थी।

सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अमेजन प्राइम वालों ने रिलीज होने पर पुरानी यादों को फिर से दोहराया। उन्होंने सीरीज की बीटीएस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “फुलेरा में 6 साल पूरे हो गए, और अब भी यहां से जाने का मन नहीं करता।”

इस सीरीज ने अपनी कहानी से हर तरह के दर्शक को अपने आप से जोड़ा था। कहानी की गांव की सच्चाई, बोली, लोकल हास्य और छोटी-छोटी घटनाएं लोगों को इतनी रियल लगी थी कि उन्होंने अपने आपको इससे जुड़ा हुआ महसूस किया था।

सीरीज ‘पंचायत’ अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाली एक बेहद लोकप्रिय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे टीवीएफ के बैनर तले प्रसारित किया गया था।

यह सीरीज एक ऐसे युवा अभिषेक की कहानी पर आधारित है जो कैट परीक्षा की तैयारी करता है। वह नौकरी के बेहतर विकल्प न मिलने के कारण गांव में सचिव की नौकरी करता है, लेकिन धीरे-धीरे वह प्रधान जी (रघुबीर यादव), मंजू देवी (नीना गुप्ता) और विकास के साथ गांव के माहौल में ढल जाता है।

कहानी में गांव की राजनीति, सामुदायिक संबंध और साधारण ग्रामीण जीवन को हास्य और यथार्थ के साथ दिखाया गया है। इसमें ‘भूतहा पेड़,’ ‘चक्के वाली कुर्सी’, और ‘हमारा नेता कैसा हो’ जैसे रोचक एपिसोड्स हैं, जो गांव की रूढ़िवादिता और राजनीति को हास्य के साथ दिखाते हैं। अंत में, अभिषेक गांव के माहौल को समझने लगता है और अंत में प्रधान की बेटी रिंकी से मिलता है, जो कहानी में एक नया मोड़ लाती है।

साल 2020 में इसके पहले सीजन ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। खास बात ये है कि सीरीज के हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। अमेजन पर स्ट्रीम होने के बाद अब तक इसके चार सीजन आ चुके है।

Exit mobile version