January 12, 2026
Himachal

सैनिक का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Soldier was cremated with full military honors

अरुणाचल प्रदेश में तैनात डोगरा बटालियन के जवान अक्षय कपूर का आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अक्षय (29) की शुक्रवार को हृदयाघात से मौत हो गई थी।

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार पप्पी और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

अक्षय का पार्थिव शरीर दिल्ली से सड़क मार्ग से लाया गया। रविवार रात को पार्थिव शरीर आर्मी एरिया योल कैंट पहुंचा। सोमवार सुबह सेना की टुकड़ी पार्थिव शरीर लेकर बागनी गांव पहुंची। शहीद के परिजन नम आंखों से पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे। सिद्धबाड़ी से उनके गांव तक शव यात्रा निकाली गई।

उनके बड़े भाई लकी कपूर ने चिता को मुखाग्नि दी। अक्षय की पत्नी रिया कपूर ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को अंतिम विदाई दी। अक्षय की शादी को दो महीने ही हुए थे। हर आंख नम थी और पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’ और ‘अक्षय कपूर अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा।

Leave feedback about this

  • Service