April 20, 2025
Entertainment

पति संग मालदीव पहुंची सोनम कपूर, बहनोई करण बुलानी का मनाया जन्मदिन

Sonam Kapoor reached Maldives with her husband, celebrated brother-in-law Karan Boolani’s birthday

मुंबई, 8 अक्टूबर । बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशनिस्टा सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया कपूर और पति आनंद आहूजा के साथ मालदीव में बहनोई करण बुलानी का जन्मदिन मनाया।

सोनम ने “थैंक यू फॉर कमिंग” फिल्म बनाने वाले करण के बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की। जिसमें फैमिली हॉलीडे मूड में दिख रही है।

सोनम की इन तस्वीरों में बेटा वायु भी है। बुलानी के साथ नन्हे वायु की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही है।

उन्होंने लिखा: “अद्भुत, करण बुलानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपकी पॉजिटिविटी और जुनून हम सभी को प्रेरित करते हैं। आभारी हूं कि आप हमारे घर का हिस्सा हैं। रोमांच, हंसी और अविस्मरणीय पलों का एक और साल! ढेर सारा प्यार!

वहीं, रिया ने अपने पति के लिए एक खास नोट शेयर किया और बीच पर मूवी देखते हुए कई क्लिप पोस्ट की।

रिया ने लिखा, “हर शाम आपके साथ खुश करण बुलानी हैप्पी बर्थडे, आई लव यू… स्लाइड 1, मेरा पसंदीदा लड़का हमारी पसंदीदा फिल्म देख रहा है। स्लाइड 2, उसका पसंदीदा सीन। स्लाइड 3, शादी की अंगूठी एक अविस्मरणीय शाम के लिए शुक्रिया।”

रिया और करण लगभग 10 साल से डेटिंग कर रहे थे और 2021 में परिवार वालों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की।

सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने “ब्रेकफास्ट ऑफ चैंपियंस” की झलक दिखाई थी। जिसमें उनके हाथों में दवाइयां थीं।

39 वर्षीय एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपने डॉक्टर को भी टैग किया था।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि गोलियां किस लिए ले रही हैं, लेकिन फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर डॉक्टर के बायो से पता चलता है कि वह “आंत और त्वचा” को डिटॉक्स करने की गोलियां ले रही हैं।

Leave feedback about this

  • Service