N1Live Entertainment ‘खामोश आहटें’ में राकेश बापट के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव पर सान्वी तलवार ने कहा, ‘बेहतर होती है परफॉर्मेंस’
Entertainment

‘खामोश आहटें’ में राकेश बापट के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव पर सान्वी तलवार ने कहा, ‘बेहतर होती है परफॉर्मेंस’

Speaking about the experience of sharing the screen with Rakesh Bapat in 'Khamosh Aahatein', Saanvi Talwar said, "The performance improves."

15 जुलाई । टीवी और ओटीटी की दुनिया में अभिनेत्री सान्वी तलवार दमदार अदाकारी से लगातार पहचान बना रही हैं। इन दिनों वह अपनी नई साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर ‘खामोश आहटें’ को लेकर चर्चा में हैं।

इस सीरीज में उन्होंने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो भावनाओं, रहस्य और डर से भरी कहानी का केंद्र है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

इसी बीच सान्वी ने अपने को-स्टार राकेश बापट के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव, किरदार की चुनौतियों और भविष्य के रोल्स को लेकर खुलकर बात की।

सान्वी तलवार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “राकेश बापट के साथ स्क्रीन शेयर करने का तालमेल बहुत शानदार रहा। मैंने उन्हें फिल्म ‘तुम बिन’ में देखा था, इसलिए जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, तो यह मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज था। हमारे बीच एक अच्छा बॉन्ड है। जब किसी कलाकार को अच्छा को-स्टार मिलता है, तो उसके लिए अपना किरदार निभाना आसान हो जाता है। सामने वाला कलाकार जितना बेहतर अभिनय करता है, उतना आपका प्रदर्शन निखरकर सामने आता है।”

सान्वी ने कहा, ”खामोश आहटें’ एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर है, जिसमें सस्पेंस, इमोशन और सुपरनेचुरल चीजों को बहुत ही दिलचस्प तरीके से जोड़ा गया है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह भी है कि इसमें भारत के साथ पाकिस्तान और दुबई के कलाकारों ने भी काम किया है, जिससे यह एक अलग तरह का सहयोग बन गया।”

उन्होंने बताया, ”मैंने सीरीज में रिया का किरदार निभाया है, जो पूरी कहानी का मुख्य चेहरा है। वह एक ऐसी महिला है, जो अपने परिवार से बेहद प्यार करती है। वह एक समर्पित मां, एक जिम्मेदार पत्नी और अपने भाई-बहनों का ख्याल रखने वाली बहन है। उसके लिए परिवार ही सबसे बड़ी ताकत है और वह अपनों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है।”

सान्वी ने बताया, ”रिया की जिंदगी उस समय पूरी बदल जाती है, जब वह एक रहस्यमयी ‘चक्रव्यूह श्राप’ में फंस जाती है। इस श्राप में हर वादा एक बलिदान की मांग करता है। इसके बाद रिया की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और दर्शक कहानी में कई ऐसे मोड़ पाते हैं, जहां डर, रहस्य, इमोशन्स और सस्पेंस एक साथ देखने को मिलते हैं।”

सान्वी ने कहा, ”रिया का रोल निभाना मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रहा। इस किरदार में मुझे लगातार अलग-अलग भावनाएं दिखाने का मौका दिया, कभी डर, कभी दर्द, कभी हिम्मत और कभी परिवार को बचाने की जिद। यही बदलाव किरदार को खास और यादगार बनाता गया। इस रोल ने मुझे कलाकार के तौर पर खुद को बेहतर ढंग से समझने का मौका दिया।”

‘खामोश आहटें’ 10 जुलाई को रिलीज हुई है। इस सीरीज में राकेश बापट ने सान्वी तलवार के ऑनस्क्रीन पति की भूमिका निभाई है।

Exit mobile version