N1Live National चंडीगढ़ में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन में गवर्नर कटारिया बोले-‘तिरंगे का सम्मान हमारा सम्मान’
National

चंडीगढ़ में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन में गवर्नर कटारिया बोले-‘तिरंगे का सम्मान हमारा सम्मान’

Speaking at the 'Har Ghar Tiranga' walkathon held in Chandigarh, Governor Kataria said, "Respect for the Tricolour is respect for us."

देशभक्ति के रंग में सराबोर चंडीगढ़ में गुरुवार को सुखना झील के किनारे ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस वॉकथॉन में हिस्सा लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्ति के संकल्प को भी दोहराया गया।

यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस वॉकथॉन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था और माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज रहा था।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ का जो नारा दिया है, उसका उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है। उन्होंने कहा, “तिरंगे का सम्मान हमारा सम्मान है, तिरंगे का गौरव हमारा गौरव है और देश का गौरव हम सभी का गौरव है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमें अपने देश को दुनिया में बहुत आगे ले जाने और उसे नंबर वन बनाने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास करने चाहिए।”

उन्होंने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद करते हुए कहा, “देश भर में लाखों लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान दी और इस तिरंगे को आगे बढ़ाया। हमें उन बलिदानों को याद रखना चाहिए और देश के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। पूरे देश और हर घर को इस तिरंगे और इससे जुड़े बलिदानों के महत्व को समझना चाहिए।”

यूटी प्रशासन के पर्यटन विभाग ने वॉकथॉन के लिए सुखना झील के पूरे मार्ग को खास तौर पर सजाया गया है। रास्ते में देशभक्ति गीत बजाए गए और नारे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 अगस्त से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है।

Exit mobile version