N1Live Entertainment ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ पब्लिक रिव्यू : युवाओं को भाया ‘हल्क’ और ‘द हैंड’ का फाइट सीन
Entertainment

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ पब्लिक रिव्यू : युवाओं को भाया ‘हल्क’ और ‘द हैंड’ का फाइट सीन

'Spider-Man: Brand New Day' Public Review: Young audiences loved the fight scene between 'Hulk' and 'The Hand'.

टॉम हॉलेंड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ सिनेमाघरों में गुरुवार प्रदर्शित की जा चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज देखने को मिल रहा था, जिसका असर सिनेमाघरों में भी देखने को मिला। हालांकि, दर्शकों में ज्यादा युवा ही देखने को मिले। सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद उन्होंने फाइट सीन्स की जमकर तारीफ की। साथ ही, पिछली फिल्म के मुकाबले इसे थोड़ा हल्का बताया।

एक दर्शक ने फिल्म को शानदार बताते हुए टॉम हॉलेंड के अभिनय की जमकर तारीफ की, जबकि दूसरे ने कहा, “इस फिल्म को लेकर मेरी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन पहली वाली के मुकाबले ये उतना असर नहीं छोड़ पाई। दोनों ही पार्ट शानदार थे और टॉम हॉलेंड ने भी अपना रोल अच्छा निभाया था।”

एक और दर्शक ने कहा, “फिल्म बहुत शानदार थी, फाइट भी मजेदार थी और दोनों ही पार्ट ठीक थे। हालांकि, पिछली स्पाइडर मैन फिल्म के मुकाबले उतना असर नहीं छोड़ पाई है।”

एक और दर्शक ने कहा, “हमें फिल्म अच्छी लगी, इसकी कास्ट भी शानदार थी। हम लोग ज्यादा उम्मीदें लेकर आए थे और फिल्म बहुत मजेदार थी, बल्कि सेकंड हाफ ज्यादा अच्छा था। हालांकि ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ज्यादा अच्छी थी क्योंकि उसमें तीनों स्पाइडर-मैन साथ में आए थे।”

एक अन्य दर्शक ने फिल्म की तारीफ करने के साथ टॉम वेलेन समेत सभी कलाकारों की जमकर सराहना की। एक और दर्शक ने कहा, “फिल्म के दो-तीन फाइट सीन काफी मजेदार थे। एक हल्क के साथ और एक द हैंड के साथ अच्छे फाइट्स सीन हैं। और स्टोरी भी दिल को छूने वाली है। हां, ये कह सकते हैं कि पिछले वाले के मुकाबले ये उतना असर नहीं छोड़ पाई क्योंकि पहले वाली में तीन स्पाइडर-मैन साथ में थे।”

एक और दर्शक ने कहा, “पहली वाली के मुकाबले अच्छी नहीं थी। उसमें क्रिएटिविटी ज्यादा थी। इस बार हमारी सोच के परे ज्यादा चीजें बना दी गई हैं।”

Exit mobile version