N1Live Entertainment ‘तुम जैसी हो, वैसी ही रहना’, बहन आरती सिंह के जन्मदिन पर कृष्णा अभिषेक का खास पोस्ट
Entertainment

‘तुम जैसी हो, वैसी ही रहना’, बहन आरती सिंह के जन्मदिन पर कृष्णा अभिषेक का खास पोस्ट

'Stay the way you are', Krushna Abhishek's special post on sister Aarti Singh's birthday

6 अप्रैल । मशहूर कामेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन आरती सिंह के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बहन के साथ अपने रिश्ते की झलक दिखाई, जिसमें प्यार के साथ-साथ उनकी खास नोकझोंक भी साफ नजर आई। कृष्णा के इस अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।

कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह अपनी बहन आरती सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वे दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए हंस रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में आरती को जन्मदिन की बधाई देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह वैसी ही बनी रहें जैसी हैं, भले ही कभी-कभी परेशान करने वाली, चिढ़ाने वाली और बार-बार तंग करने वाली क्यों न हों।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “आरती, तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, तुम जैसी हो, वैसी ही रहना… चाहे तुम परेशान करने वाली हो, चिढ़ाने वाली हो, थोड़ी बेवकूफी भरी हरकतें करती हो या कभी-कभी नहीं, बल्कि ज्यादातर समय नर्वस रहती हो। हम सब तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। मेरी कामना है कि तुम हमेशा खुश और स्वस्थ रहो।”

इस पोस्ट पर आरती सिंह ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ”मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे हमारी मां ने इसी काम के लिए चुना है कि मैं तुम्हें परेशान करूं, और मैं जिंदगी भर ऐसा ही करती रहूंगी अगले 45 साल तक भी।”

वहीं, फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, ”यह बहुत ही प्यारा है। मुझे तुम इसी तरह याद हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं आरती सिंह।”

फैंस ने भी कृष्णा अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट्स किया। एक फैन ने लिखा, ‘आप दोनों की बॉन्डिंग सच में बहुत क्यूट है, नजर न लगे।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘ऐसा भाई-बहन का रिश्ता हर किसी का हो, बहुत ही प्यारा।’

अन्य फैंस ने आरती सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए इमोजी शेयर किए।

Exit mobile version