N1Live National एनसीआर में तेज हवाओं से हवा हुई साफ, कई इलाकों में एक्यूआई ऑरेंज और येलो जोन में पहुंचा
National

एनसीआर में तेज हवाओं से हवा हुई साफ, कई इलाकों में एक्यूआई ऑरेंज और येलो जोन में पहुंचा

Strong winds clear air in NCR, AQI in many areas reaches orange and yellow zones

9 फरवरी । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीते कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं का असर अब साफ तौर पर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिल रहा है। हवा की रफ्तार बढ़ने के चलते प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई ऑरेंज और यलो जोन में पहुंच गया है, जो बीते हफ्तों के मुकाबले राहत भरा संकेत है। दिल्ली की बात करें तो कई प्रमुख इलाकों में एक्यूआई अभी भी ऑरेंज जोन में बना हुआ है। आनंद विहार में एक्यूआई 289 दर्ज किया गया, जबकि अशोक विहार में 243 और बवाना में 259 रहा। रोहिणी और आर.के. पुरम में एक्यूआई 260-260 दर्ज किया गया। वहीं शादिपुर में 288, वजीरपुर में 254 और विवेक विहार में 230 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि कुछ क्षेत्रों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। आयानगर में एक्यूआई 168, बुराड़ी क्रॉसिंग में 124 और श्री अरविंदो मार्ग पर 129 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो यलो जोन में आता है। चांदनी चौक में एक्यूआई 193 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 189 रिकॉर्ड किया गया। नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 237 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-62 में 154 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ, जो यलो जोन की श्रेणी में है। सेक्टर-1 में एक्यूआई 192 और सेक्टर-116 में 195 दर्ज किया गया।

इससे साफ है कि औद्योगिक और यातायात दबाव के बावजूद तेज हवाओं ने प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित किया है। गाजियाबाद की स्थिति भी पहले से बेहतर हुई है। इंदिरापुरम में एक्यूआई 202 दर्ज किया गया, जबकि वसुंधरा में 229 एक्यूआई रहा। हालांकि लोनी में एक्यूआई 295 रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम में हल्की धुंध रही। 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है तथा धुंध छाई रह सकती है। 11 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक हवा की रफ्तार बनी रहती है तो वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है।

Exit mobile version