N1Live Entertainment स्टूडियो ग्रीन का हैक हुआ एक्स अकाउंट हुआ रिकवर, प्रोड्यूसर ज्ञानवेल राजा बोले-हम वापस आ गए हैं
Entertainment

स्टूडियो ग्रीन का हैक हुआ एक्स अकाउंट हुआ रिकवर, प्रोड्यूसर ज्ञानवेल राजा बोले-हम वापस आ गए हैं

Studio Green's hacked ex-account recovered, producer Gnanavel Raja says, "We're back."

12 अप्रैल । फिल्म इंडस्ट्री में हाल के दिनों में कई बड़े सेलिब्रिटीज और प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आई हैं। इसी कड़ी में मशहूर प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो ग्रीन का एक्स अकाउंट भी हैक हुआ था, जिसे अब कंपनी ने दोबारा रिकवर कर लिया है।

प्रोड्यूसर ज्ञानवेल राजा की इस कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि अब उनका अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने लिखा, ”हम वापस आ गए हैं। अकाउंट पूरी तरह से बहाल हो गया है। इसके लिए हम एक्स टीम का धन्यवाद करते हैं।”

दरअसल, इससे पहले कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बताया था कि उनके एक्स अकाउंट को कुछ अज्ञात लोगों ने हैक कर लिया, ऐसे में जो भी पोस्ट किए जा रहे है, उनका कंपनी के काम या विचारों से कोई संबंध नहीं था।

कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, ”हमारे स्टूडियो ग्रीन के एक्स अकाउंट को हैक कर लिया गया। हम प्लेटफॉर्म की टीम के साथ मिलकर अकाउंट को वापस पाने की कोशिश कर रहे है।”

उन्होंने अपने बयान में फैंस और फॉलोअर्स से अपील की कि वे हाल ही में उस अकाउंट से किए गए किसी भी पोस्ट, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। कंपनी ने कहा कि जो भी राजनीतिक या युद्ध से जुड़े पोस्ट दिख रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और उनका उनकी टीम से कोई संबंध नहीं है।

कंपनी ने आगे कहा, ”हमारा काम सिर्फ फिल्म निर्माण और मनोरंजन तक सीमित है। हम किसी भी तरह की राजनीति से जुड़े नहीं हैं और न ही इस तरह के किसी विषय पर अपनी राय रखते हैं। इसलिए ऐसे किसी भी पोस्ट को हमारी आधिकारिक सोच समझना गलत होगा।”

Exit mobile version