N1Live Entertainment आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर सुभाष घई की खास पहल, ‘व्हिसलिंग वुड्स’ में शुरू किया कविता लेखन कोर्स
Entertainment

आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर सुभाष घई की खास पहल, ‘व्हिसलिंग वुड्स’ में शुरू किया कविता लेखन कोर्स

Subhash Ghai's special initiative on Anand Bakshi's death anniversary: ​​Poetry writing course launched at 'Whistling Woods'.

मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में आनंद बक्शी की पुण्यतिथि पर अपने एक्टिंग स्कूल में कला और कविता लेखन कोर्स का शुभारंभ किया गया। बुधवार को इस आयोजन की कुछ यादगार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।

निर्देशक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आयोजन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सुभाष ने बताया कि उनके कविता पाठ्यक्रम में कुछ छात्रों ने हिस्सा भी लिया था। सुभाष घई ने लिखा, “मंगलवार को आनंद बक्शी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर व्हिसलिंग वुड्स में कला और कविता लेखन के कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गीतकार इरशाद कामिल थे। उन्होंने कविता लिखने की कला और उसके हुनर के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने उन 200 छात्रों की सराहना की, जिन्होंने इस कविता पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया है। यह कोर्स सलीम आरिफ द्वारा तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक समझ को हर क्षेत्र में विकसित करना है।”

उन्होंने आगे लिखा, “छात्रों ने अपनी लिखी कविताएं भी प्रस्तुत कीं, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर इरशाद कामिल, सलीम आरिफ, राकेश बक्शी और असलम हसन का धन्यवाद, जिन्होंने छात्रों को एआई के इस दौर में भी रचनात्मक और कलात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।”

फैंस द्वारा सुभाष की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन पर सुभाष की जमकर सराहना कर रहे हैं। निर्देशक सुभाष घई कई समय से अपने एक्टिंग संस्थान पर फोकस कर रहे हैं। इसकी स्थापना मुक्ता आर्ट्स और फिल्म सिटी मुंबई के सहयोग से की गई थी। यहां अभिनय, निर्देशन, छायांकन, संपादन, संगीत, गेम डिजाइन और फैशन सहित कई विषयों की शिक्षा दी जाती है। हालांकि, निर्देशक के संस्थान के बच्चों ने एक शॉर्ट फिल्म ‘रॉकेटशिप’ भी रिलीज की थी। असल में, ये शॉर्ट फिल्म छात्रों का प्रोजेक्ट था।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इस छात्र प्रोजेक्ट को अपना समर्थन दिया और इसमें ‘अदिति’ नामक एक मां की मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के शून्य से अपना करियर शुरू कर रहे इन छात्रों की मेहनत की सराहना की इस फिल्म का हिस्सा बनना स्वीकार किया।

Exit mobile version