N1Live National एनडीए सरकार के बेहतरीन कार्यों के कारण असम में 102 सीटें जीतने में मिली सफलता : रामेश्वर तेली
National

एनडीए सरकार के बेहतरीन कार्यों के कारण असम में 102 सीटें जीतने में मिली सफलता : रामेश्वर तेली

Success in winning 102 seats in Assam was due to the excellent work of the NDA government: Rameshwar Teli

10 मई । असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए ने एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है। एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। इसको लेकर भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली ने प्रतिक्रिया दी है।

रामेश्वर तेली ने कहा कि एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और समर्थन पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति समुदायों के लिए भाजपा के कार्यों ने कई उम्मीदवारों को जीत दिलाने में मदद की है।

रामेश्वर तेली ने आईएएनएस से कहा, “अपनी परंपराओं और संविधान में निहित प्रावधानों के अनुरूप, हमने हिमंता बिस्वा सरमा को अपना नेता चुना है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हिमंता बिस्वा सरमा और एनडीए के विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया है और हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री घोषित किया है।

रामेश्वर तेली ने कहा, “हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। ऐसी उपलब्धियां हासिल की, जिनकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। हिमंता बिस्वा सरमा के कार्यकाल में अद्भुत कार्य हुए हैं। इसकी वजह से जनता ने हमें बहुमत दिया और 102 सीट जीतने में सफल हुए। पिछले पांच साल में हमने वे काम भी किए, जिनका वादा नहीं किया था। आने वाले दिनों में भी असम में बहुत काम होगा, जिसमें केंद्र सरकार मदद करेगी।”

रामेश्वर तेली ने दावा किया कि उनकी सरकार ने एसटी और एससी के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा, “इस बार हम एक भी एससी-एसटी सीट नहीं हारे हैं। पांच सालों में सभी वर्गों के लिए सरकार ने काम किया है, जिसका चुनाव में फायदा मिला है।”

Exit mobile version