N1Live Entertainment सूफी मोतीवाला ने शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना, बताया क्यों नहीं बना शो में कनेक्शन
Entertainment

सूफी मोतीवाला ने शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना, बताया क्यों नहीं बना शो में कनेक्शन

Sufi Motiwala takes aim at Shilpa Shinde; explains why no connection was formed on the show.

29 जुलाई । भारतीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फैशन कमेंटेटर सूफी मोतीवाला हाल ही में लॉकअप-2 शो से बाहर हो गए। बाहर आने के बाद सूफी ने आईएएनएस के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि शो के दौरान वे शिल्पा शिंदे से जुड़ाव महसूस नहीं कर पाए थे।

उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि उन्हें क्यों लगा कि शिल्पा शो में बाकी लोगों के साथ अच्छा रिश्ता नहीं बना पाईं।

जब सूफी से पूछा गया कि उनके अनुसार सबसे खराब प्रतियोगी कौन था, तो उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से शिल्पा जी, क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने कभी किसी को अपने करीब आने का मौका नहीं दिया। वह हमेशा यह कहती थीं कि मैं वही बोलूंगी जो मुझे सही लगेगा और मैं ऐसी ही हूं, लेकिन मैं उनसे कभी जुड़ नहीं पाया।”

हालांकि, सूफी को पता था कि उनके इस बयान पर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं, फिर भी उन्हें अपने खेल पर पूरा भरोसा है। जब उनसे पूछा गया कि उनके अनुसार शो का सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन था, तो उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से सबसे अच्छा खिलाड़ी मैं खुद हूं, भले ही लोग मेरी बात से सहमत न हों।”

बता दें कि शो के दौरान टास्क हारकर सूफी बाहर निकल आए थे। शो के दौरान सूफी ने अपना पहला सीक्रेट रिवील करते हुए बताया था कि उनका पहला खुलासा प्यार और एक्सेप्टेंस की उनकी तलाश के बारे में था। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में, उन्हें अपने दो सबसे करीबी मेल फ्रेंड्स से प्यार हो गया था क्योंकि वे उन्हें सुरक्षित और समझने लायक महसूस कराते थे। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी फीलिंग्स की वजह से दोनों दोस्ती खत्म हो गईं।

उन्होंने अपनी दूसरी बात किशोरावस्था के दौरान की बताई। उन्होंने बताया कि पीजी में रहने के दौरान उनके पूर्व रूममेट ने उन पर जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और मदद मांगने पर पीजी मालिक ने भी गलत व्यवहार किया था, जिसके बाद उन्हें 12 घंटे बाथरूम में बिताने पड़े थे।

कंटेंट क्रिएटर का तीसरा खुलासा उनकी दिवंगत दादी के बारे में था। सूफी ने बताया कि उनकी दादी ने उनके गुजरने से दो दिन पहले उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने कॉल मिस कर दी। बाद में उन्हें उनकी मौत के बारे में पता चला और उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत नहीं थी।

Exit mobile version