N1Live Entertainment ‘डकैत’ के क्लाइमैक्स में सनी देओल 95 किलो के सत्यजीत पुरी को उठाकर भागे थे, एक्टर ने सुनाया किस्सा
Entertainment

‘डकैत’ के क्लाइमैक्स में सनी देओल 95 किलो के सत्यजीत पुरी को उठाकर भागे थे, एक्टर ने सुनाया किस्सा

Sunny Deol ran while carrying the 95-kg Satyajit Puri during the climax of 'Dacait'; the actor recounted the anecdote.

अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘डकैत’ ने उनके ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि को और मजबूत किया था। अभिनेता सत्यजीत पुरी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले अभिनेता एक बड़ी इंजरी से लौटे थे। सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंजरी से लौटने के कुछ वक्त बाद वह सत्यजीत पुरी को अपनी पीठ पर रख भागे थे।

अभिनेता सत्यजीत पुरी ने फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया, “फिल्म डकैत में क्लाइमैक्स शॉट में मैं गोली खाकर मर जाता हूं। उस दौरान सनी देओल को मेरी लाश को अपने कंधे पर लेकर भागना होता है, क्योंकि फिल्म में मेरे किरदार ने उनसे वादा किया था कि मैं एक सच्चा मुसलमान हूं और मेरी लाश को पुलिस के हाथ लगने मत देना, सनी देओल मेरी लाश को गोरी-बारी के बीच उठाकर बीहड़ में भागते हैं।”

सत्यजीत पुरी ने कहा, “शुरुआत में तो सनी देओल डमी को कंधे पर लेकर भागे थे, लेकिन फिर उन्होंने खुद निर्देशक को कहा था कि डमी को लेकर भागने पर मुझे फीलिंग नहीं आ रही है। मैं सत्यजीत पुरी को लेकर भागूंगा। उस वक्त मेरा वजन 95 किलो था। मैंने सनी देओल से कहा कि देखो ये बहुत मुश्किल होगा तुम मुझे लेकर भागोगे कैसे, तो उसने मुझसे कहा कि देखो मुझे भागना ही होगा, क्योंकि मेरा किरदार तुम्हारी लाश को छोड़ेगा नहीं। हम दोनों को मिल जुलकर काम करना पड़ेगा।”

अभिनेता सत्यजीत पुरी ने बताया कि ये शॉट सनी देओल ने इंजरी से आने के बाद किया था। उन्होंने कहा, “उस वक्त सनी देओल इंजर्ड थे और कुछ समय पहले ही वे इंजरी से निकलकर आए थे। डर ये था कि इंजरी हावी न हो जाए, लेकिन सनी मुझे लेकर भागा और वो शॉट अच्छा हुआ। अगर आप लोग फिल्म डकैत देखेंगे तो पता चलेगा कि वो मुझे लेकर भाग रहे हैं।”

Exit mobile version