N1Live Entertainment सनी लियोन ने शेयर की अपनी इमोशनल मदरहुड जर्नी, फराह खान ने शेयर किया वीडियो
Entertainment

सनी लियोन ने शेयर की अपनी इमोशनल मदरहुड जर्नी, फराह खान ने शेयर किया वीडियो

Sunny Leone shares her emotional motherhood journey, Farah Khan shares the video

3 मार्च । बॉलीवुड की एक प्रमुख फिल्म निर्देशक, कोरियोग्राफर, डांसर और निर्माता फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स और मजेदार कुकिंग वीडियो के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।

फराह अपने यूट्यूब चैनल पर कुक दिलीप कुमार के साथ वीडियो डालती है, जहां वह अलग-अलग सेलेब्स के साथ मजेदार कुकिंग रेसिपी, अनफिल्टर्ड बातचीत और डेली लाइफ ब्लॉग शेयर करती हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है।

फराह ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सनी लियोन के खूबसूरत घर पर नजर आ रही है। वीडियो में आपको सनी के लग्जरी हाउस टूर के साथ उनकी इमोशनल मदरहुड जर्नी और उनकी बेटी निशा की स्मार्ट इन्वेंशन देखने को मिलेगी।

वीडियो में आगे सनी फराह के लिए कुकिंग करते हुए भी नजर आ रही है, जहां उन्होंने लेमन बटर पास्ता की रेसिपी फैंस के साथ शेयर की है। इसके अलावा आगे आपको फराह के कुक दिलीप की सनी के पति डेनियल वेबर के साथ फनी रेसलिंग फाइट भी देखने को मिलेगा।

फराह के इस नए वीडियो में फैंस को सनी लियोन के खूबसूरत घर में हुई फुल ऑन कॉमेडी, हंगामा, खाना पकाने का मजा और उनकी मदरहुड की इमोशनल जर्नी के बारे में जानने को मिलेगा।

फराह खान के कुक दिलीप कुमार उनके व्लॉग्स के माध्यम से एक सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं। फराह अपने यूट्यूब वीडियो में कुक दिलीप के साथ मस्ती और नोक-झोंक करती नजर आती हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आता है। वहीं, फराह खान ने ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें- 80 से अधिक फिल्में और 100 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी शामिल है।

सनी लियोन एक कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार हैं, जो वर्तमान में बॉलीवुड में सक्रिय हैं। ‘बिग बॉस’ सीजन 5 फेम सनी ने 2012 में आई ‘जिस्म 2’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री कई और फिल्मों और रियलिटी शो में नज़र आईं।

सनी लियोन ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की। कपल के तीन बच्चे हैं, जिसमें बेटी निशा को उन्होंने 2017 में गोद लिया था और जुड़वां बेटे नूह और अशर 2018 में सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे।

Exit mobile version