N1Live Entertainment वायनाड हादसे पर तमिल अभिनेता सरथकुमार ने व्यक्त किया दुख, बोले- परिजनों के प्रति संवेदनाएं
Entertainment

वायनाड हादसे पर तमिल अभिनेता सरथकुमार ने व्यक्त किया दुख, बोले- परिजनों के प्रति संवेदनाएं

Tamil actor Sarathkumar expresses grief over the Wayanad tragedy; offers condolences to the families.

केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को हुए भूस्खलन में तीन श्रमिकों की मौत और पांच लापता हो गए हैं। इस हादसे को लेकर तमिल अभिनेता और राजनेता सरथकुमार ने बुधवार को संवेदनाएं व्यक्त कीं। सरथकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। ‘एक्स’ पोस्ट में उन्होंने लिखा “वायनाड में एक और भयानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) देखकर मुझे दुख हुआ है, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य अभी भी लापता हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, और मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो अपने लापता रिश्तेदारों के बारे में खबर का इंतज़ार कर रहे हैं। मैं सभी घायलों के सुरक्षित लौटने और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल समय में आप सभी को हिम्मत और उम्मीद मिले।

सूत्रों ने बताया था कि वायनाड के कल्लाडी में भूस्खलन वाली जगह पर बुधवार को भी बचाव अभियान जारी रहेगा। केरल के मंत्री टी. सिद्दीक और ए.पी. अनिल कुमार ने पहले ही घोषणा कर दी है कि लापता पांच लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

इस बीच, वायनाड के पूर्व लोकसभा सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “वायनाड में भूस्खलन की खबर बहुत दुखद है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं, और जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं, उन तक पहुंचने की हर संभव कोशिश की जा रही है। मैं सभी कांग्रेस और यूडीएफ कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे जरूरत के इस समय में हर संभव मदद करें।”

Exit mobile version