N1Live National टीवीके को समर्थन के लिए तमिलनाडु कांग्रेस पर छोड़ा गया फैसला, केसी वेणुगोपाल ने किया स्पष्ट
National

टीवीके को समर्थन के लिए तमिलनाडु कांग्रेस पर छोड़ा गया फैसला, केसी वेणुगोपाल ने किया स्पष्ट

Tamil Nadu Congress left the decision to support TVK, KC Venugopal clarifies

6 मई । ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि उसने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को समर्थन देने पर अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ दिया है। विजय ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु के चुनाव नतीजे यह साफ दिखाते हैं कि जनता एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चाहती है, जो संविधान का पूरी तरह पालन करे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारतीय जनता पार्टी या उसके सहयोगियों की अगली सरकार में कोई भूमिका न हो।

वेणुगोपाल ने कहा कि जनता की भावना के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को इस पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए।

टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से 10 सीट पीछे है। इस शानदार प्रदर्शन से तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है, जहां पहले डीएमके और एआईएडीएमके का दबदबा रहा है।

युवाओं और शहरी मतदाताओं के समर्थन से विजय की पार्टी अब सरकार बनाने की दौड़ में अहम भूमिका में आ गई है।

सरकार बनाने के लिए टीवीके अब अन्य दलों से गठबंधन की कोशिश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व से विजय ने समर्थन के लिए बातचीत की है।

तमिलगा वेट्री कझगम ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

अपनी मजबूत चुनावी जीत के आधार पर टीवीके के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया और सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है।

टीवीके के अभी बहुमत से 10 सीट पीछे है, जिससे संभावित गठबंधनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कौन-सी पार्टियां या निर्दलीय विधायक विजय की पार्टी को समर्थन देंगे।

Exit mobile version