N1Live National राज्यसभा चुनाव में एनडीए के क्लीन स्विप से तेजस्वी यादव परेशान हैं : कपिल देव अग्रवाल
National

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के क्लीन स्विप से तेजस्वी यादव परेशान हैं : कपिल देव अग्रवाल

Tejashwi Yadav is upset with NDA's clean sweep in Rajya Sabha elections: Kapil Dev Agarwal

17 मार्च । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए के क्लीन स्विप से तेजस्वी यादव परेशान हो गए हैं।

राज्यसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत और महागठबंधन को मिली हार पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अगर कुछ लोगों ने धोखा नहीं दिया होता तो जीत हमारी तय थी।

तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इतनी खराब स्थिति है कि न ही इन विपक्ष के पास अपने लोगों को रोकने की ताकत है, न ही अपने लोगों को साथ लेकर चलते हैं और लगातार खरीद-फरोख्त तो यही लोग करते हैं। जब टिकट पैसे लेकर देंगे, तो जब कोई व्यक्ति पैसा देकर विधायक बन गया तो उस विधायकी का मालिक हो गया। इनका नियंत्रण अपनी पार्टी पर नहीं है। तेजस्वी यादव हताश और परेशान हैं। अभी उनका फ्रस्ट्रेशन खत्म नहीं हुआ है। वह अपने घर में देखें क्यों लोग नाराज हैं, क्यों वोट देने नहीं आए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के संघ को ‘देश की सबसे भ्रष्ट संस्था’ बताए जाने वाले बयान पर कहा कि अब मल्लिकार्जुन खड़गे हों या उनके पुत्र हों, उन्होंने संघ को कब देखा है। वे अपनी खीझ उतार रहे हैं। हर बार, हार, हार, हार। कांग्रेस की जो स्थिति है इसी वजह से है, ऐसे संगठन पर टिप्पणी करना जिसको पूरी दुनिया जानती है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक स्वयंसेवी संगठन है। यहां भ्रष्टाचार का कोई सवाल ही नहीं है। यह एक समाजसेवी संगठन है। कांग्रेस के नेता हताश और निराश हो चुके हैं।

एलपीजी संकट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी विपरीत परिस्थितियों के बाद भी किस तरह गैस, ईंधन और एलपीजी की सप्लाई को उन सब रास्तों से, जिस रास्ते को ईरान ने भी एक बार बंद कर दिया था, उन सब रास्तों से विदेश नीति के माध्यम से देश के अंदर लाकर वितरण करने का काम कर रही है। मुझे लगता है कि इन सब विषयों को बिना देखे सपा केवल टिप्पणी करने का काम कर रही है। मुझे लगता है कि पीएम मोदी के अलावा कोई और पीएम होता तो हम देश की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। कोरोना काल में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया कराई गई। देश में जो संकट का माहौल बना है, उससे निजात पाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

Exit mobile version