N1Live Entertainment द 50: सेफ–अनसेफ टास्क में नतालिया ने अपने फैसले से सभी को चौंकाया, श्रुतिका-चाहत हुईं मुरीद
Entertainment

द 50: सेफ–अनसेफ टास्क में नतालिया ने अपने फैसले से सभी को चौंकाया, श्रुतिका-चाहत हुईं मुरीद

The 50: Natalia surprises everyone with her decision in the Safe-Unsafe task, Shrutika and Chahat are impressed.

19 फरवरी । रियलिटी शो ‘द 50’ में एक्टर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी नतालिया जानोसजेक शानदार गेम खेल रही हैं। हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान उन्होंने ऐसा फैसला किया, जिसने न सिर्फ खेल की दिशा बदली, बल्कि दर्शकों और साथी कंटेस्टेंट्स के बीच भी उनकी छवि मजबूत हो गई।

‘द 50’ में हुए ‘सेफ और अनसेफ एक्सचेंज’ टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को यह मौका दिया गया कि वे अपनी बॉक्स किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ बदल सकते हैं। यह टास्क मानसिक दबाव से भरा था। इसी चुनौतीपूर्ण पल में नतालिया ने बेहद शांत दिमाग से सोचते हुए अपना बॉक्स काका के साथ बदलने का फैसला लिया।

इस टास्क के दौरान नतालिया का आत्मविश्वास साफ झलका। आमतौर पर ऐसे हालात में खिलाड़ी घबरा जाते हैं या जल्दबाजी में ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका उन्हें बाद में पछतावा होता है लेकिन नतालिया ने खुद पर भरोसा रखा और बिना किसी डर के सही निर्णय लिया।

नतालिया के इस फैसले के बाद शो में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी उनकी तारीफ की। श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे ने खुले तौर पर माना कि नतालिया ने यह टास्क बेहद समझदारी के साथ खेला है।

फिलहाल ‘द 50’ में नतालिया जानोसजेक लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह रणनीति, आत्मविश्वास और ईमानदारी, तीनों को साथ लेकर चल रही हैं। उनका हालिया फैसला इस बात का साफ उदाहरण है कि वह जीत की चाह में अपने मूल्यों से समझौता नहीं करतीं। यही वजह है कि दर्शकों के बीच उनकी छवि एक समझदार, भरोसेमंद और मजबूत खिलाड़ी के तौर पर है।

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, नतालिया के फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक चर्चा देखने को मिल रही है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को उनसे दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

Exit mobile version