March 13, 2026
Entertainment

‘टटीरी’ का क्रेज, हरियाणवी कलाकारों ने अपने अंदाज में जारी किया गाना

The craze for ‘Tettiri’, Haryanvi artists released the song in their own style

13 मार्च । भारतीय प्रसिद्ध सिंगर, रैपर और संगीत निर्माता बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के चलते विवादों में बने हुए हैं।

1 मार्च को यूट्यूब पर जारी हुई इस गाने के बोल और वीडियो को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बादशाह ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटा दिया। इसी बीच हरियाणवी कलाकारों ने अपने अंदाज में ‘टटीरी’ गाने को एक नए वर्जन में जारी किया है।

गुरुवार को ‘हरियाणवी स्टार रिकॉर्ड्स’ नामक यूट्यूब चैनल पर ‘टटीरी’ (म्हारे री मंदेरे पे बोली हे टटीरी) म्यूजिक वीडियो को रिलीज किया गया। गाने में मुख्य रूप से गुरप्रीत कौर और दीपक रेढू दिखाई दे रहे हैं, जिनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ सॉन्ग में लकी प्रजापति की डांस टीम दिखाई दे रही है।

‘टटीरी’ में हरियाणवी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए, वहां की भाषा, ट्रैक्टर, खेत-खलियान और डांस के दृश्य को दिखाया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एल्बम पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट्स के माध्यम से लगातार वीडियो पर अपना प्यार लुटाने के साथ अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सॉन्ग के कमेंट्स में यूजर लिखते हैं, “अगर बादशाह इस सॉन्ग को नहीं करता तो इसको कोई नहीं सुनता। सारी टीम ने बहुत अच्छा काम कर रखा है, बहुत ही प्यारा गाना है, सभी साथी करो स्पॉट। वाह, बहुत सुंदर गाना है, बादशाह के मुंह पर चपड़ मारी है गुरप्रीत ने।”

वहीं, कुछ यूजर लिखते हैं, “ये सिर्फ गाना नहीं, तमाचा है बादशाह के मुंह पर। ये है असली गाना। बादशाह ने तो नाश कर दिया था।”

इसी प्रकार, सॉन्ग पर कमेंट्स का सिलसिला लगातार जारी है। फैंस को हरियाणवी संस्कृति को ध्यान में रखकर जारी किया गया यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

‘टटीरी’ म्यूजिक वीडियो में अपनी दमदार आवाज मोहिनी पटेल ने दी है। गीतकार अनिल डोबेटा हैं और म्यूजिक अभि सैनी ने दिया है। इसी के साथ एल्बम के डीओपी/संपादन व निर्देशक जीत मोर हैं।

Leave feedback about this

  • Service