N1Live Entertainment पहली ही मुलाकात में ‘भूतबंगला’ के डायरेक्टर ने फाड़ दी थी राजपाल यादव की शर्ट, अक्षय कुमार ने भी सुनाया फर्स्ट मीटिंग का किस्सा
Entertainment

पहली ही मुलाकात में ‘भूतबंगला’ के डायरेक्टर ने फाड़ दी थी राजपाल यादव की शर्ट, अक्षय कुमार ने भी सुनाया फर्स्ट मीटिंग का किस्सा

The director of 'Bhootbangla' tore Rajpal Yadav's shirt during their first meeting; Akshay Kumar also recounted the story of their first meeting.

24 मार्च । 25 साल बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग फिल्म ‘भूतबंगला’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने ‘हेरा-फेरी’ से लेकर ‘भागम-भाग’ जैसी शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार को ‘हेरा-फेरी’ कैसे मिली थी और उन्हें पहले ‘श्याम’ का रोल ऑफर हुआ था? इसके साथ ही ‘हंगामा’ में रोल देने से पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की शर्ट फाड़ दी थी।

आईएएनएस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें श्याम (सुनील शेट्टी) का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें राजू का रोल ज्यादा पसंद आया था। दोनों की पहली मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते अक्षय कुमार ने बताया कि पहली मुलाकात बीआर चोपड़ा के डबिंग थिएटर में हुई थी।

उन्होंने कहा, “मैं किसी फिल्म की डबिंग कर रहा था और तभी डायरेक्टर प्रियदर्शन वहां पहुंचे और फिल्म की कहानी सुनाई। पहले मुझे श्याम का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मुझे राजू का रोल करना था।”

अभिनेता ने बताया कि पहले फिल्मों में एक्शन सीन्स करने का ही मौका मिला था, इतना शैतान और पैसों के पीछे पागल राजू के जैसा किरदार कभी नहीं मिला। यही कारण था कि मैंने राजू को चुना। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी ‘राजू’ जैसे ही शैतान हैं और पैसों के पीछे पागल हैं। इस बात दोनों हंस देते हैं।

वहीं, राजपाल यादव ने डायरेक्टर प्रियदर्शन से पहली मुलाकात का बहुत मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब से डायरेक्टर के साथ काम करना शुरू किया है, कभी स्क्रिप्ट पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी और इस बार भी उन्हें नहीं पता कि भूत-बंगला की स्क्रिप्ट क्या है।

अभिनेता ने कहा, “हमारी पहली और छोटी सी मुलाकात ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर हुई थी और दूसरी बार सीधी मुलाकात फिल्म ‘हंमागा’ को लेकर हुई थी। मैं उनसे मिलने के लिए चेन्नई गया था और पहली ही मुलाकात में इन्होंने मेरी शर्ट फाड़ दी और कहा कि ये सोचो की तुमने शानदार विकेट लिया है। मैंने दोनों हाथों को हवा में उठाकर भागने लगा, क्योंकि यही मेरा फिल्म में रोल था।”

राजपाल यादव ने खुलासा किया कि उन्हें प्रियदर्शन ने फिल्म ‘जंगल’ और ‘चांदनी बार’ में देखने के बाद ही ‘हंगामा’ के लिए चुना था। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हमेशा मस्ती का माहौल रहता था, जिससे किरदार पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

Exit mobile version