N1Live National कथित शराब घोटाले मामले में सीबीआई की याचिका पर हाईकोर्ट में 6 अप्रैल को होगी सुनवाई
National

कथित शराब घोटाले मामले में सीबीआई की याचिका पर हाईकोर्ट में 6 अप्रैल को होगी सुनवाई

The High Court will hear the CBI's plea in the alleged liquor scam case on April 6.

5 अप्रैल । कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई लोगों के निचली अदालत से आरोपमुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार सुनवाई करेगा। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोग सुनवाई कर रही जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष रिक्यूजल की मांग करेंगे।

बता दें कि कानूनी भाषा में रिक्यूजल का मतलब है कि मामले की सुनवाई से किसी जज का अलग होना। आम आदमी पार्टी के सूत्रों मुताबिक, अरविंद केजरीवाल खुद कोर्ट में पेश होकर अपनी दलील रखेंगे।

अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों ने पहले भी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले को दूसरी बेंच में ट्रांसफर की मांग की थी। जिसे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने ठुकरा दिया था। हालांकि, बेंच बदलने की मांग पर केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर की है।

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 को बरी किए जाने को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर 9 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि यह राष्ट्रीय राजधानी के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। वैज्ञानिक जांच की गई और साजिश के हर पहलू को साबित किया गया है। उन्होंने कहा था कि यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है। रिश्वत देने, लेने, स्वीकार करने और इस्तेमाल करने का स्पष्ट मामला है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि हवाला के माध्यम से कई किश्तों में पैसा ट्रांसफर किया गया था। सभी प्रमुख गवाहों से मजिस्ट्रेट के सामने पूछताछ की गई और 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। मामले में ऐसे गवाह हैं जो स्पष्ट रूप से बताते हैं कि साजिश कैसे रची गई, रिश्वत कैसे दी गई और किसे दी गई। उन्होंने कहा था कि हमारे पास ईमेल और व्हाट्सएप चैट हैं। यह कोई मनगढ़ंत बात नहीं है।

Exit mobile version