N1Live Entertainment 100 एकड़ में बना महिष्मती राज्य, 500 से अधिक लोगों ने मिलकर बनाया सेट, ऐसे हुई थी ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग
Entertainment

100 एकड़ में बना महिष्मती राज्य, 500 से अधिक लोगों ने मिलकर बनाया सेट, ऐसे हुई थी ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग

The kingdom of Mahishmati was built on 100 acres, with over 500 people working together to build the set. This is how 'Baahubali 2' was shot.

29 अप्रैल । साल 2017 में आज के दिन ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने हिंदी सिनेमा से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा को हिलाकर रख दिया था। फिल्म का नाम था ‘बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन’।

आज फिल्म के रिलीज को नौ साल पूरे हो चुके हैं और बहुत कम लोग जानते हैं कि बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न पहली फिल्म थी जिसका पेड प्रीव्यू रखा गया था। आज के समय में फिल्मों का पेड प्रीव्यू रखना हर हिंदी फिल्म की परंपरा बन चुकी है। आज फिल्म के रिलीज के नौ साल पूरे होने पर हम आपको फिल्म से जुड़े कुछ अनोखे फैक्ट्स बताएंगे।

बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न ने रिलीज के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म का खिताब हासिल किया, लेकिन फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि फिल्म बाहुबली की शूटिंग के दौरान ही दूसरे पार्ट की 30 फीसदी शूटिंग पहले कर ली गई थी और बाद में बाकी की बची फिल्म की शूटिंग पूरी सुरक्षा के साथ की गई।

बाहुबली और बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न में दिखाए गए फिल्म सेट की चर्चा आज भी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेट को सिर्फ ग्राफिक्स की मदद से नहीं, बल्कि मुंबई से दूर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में बनाया गया था? फिल्म के लिए 100 एकड़ में महिष्मति राज्य का निर्माण किया गया था। सेट के निर्माण में 60 करोड़ का खर्च आया था और बनाने के लिए 500 से अधिक लोगों की टीम ने मिलकर कई महीनों तक काम किया था। सेट का निर्माण कला निर्देशक साबू सिरिल ने अपनी टीम के साथ किया था, जो कालापानी, अशोक, ओम शांति ओम और रोबोट जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग केरल के कन्नवम वन, अथिरप्पिल्ली जलप्रपात, और ओरवाकल रॉक गार्डन में भी हुई थी। आपको बाहुबली और बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न में झरने वाले सीन की शूटिंग केरल के अथिरप्पिल्ली जलप्रपात के नीचे हुई थी, लेकिन एस.एस. राजामौली ने फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ के हांदावाड़ा वॉटरफॉल को चुना था, लेकिन नक्सली हमलों के डर से उन्होंने केरल में ही फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाया।

बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘बाहुबली’ का खुद का अपना म्यूजियम भी है, जहां दोनों फिल्मों के दौरान इस्तेमाल हुए हथियार, कवच, और भव्य सेट को आज भी वैसा ही रखा गया है। अगर आप रामोजी फिल्म सिटी जाते हैं तो, वहां आपको महिष्मती राज्य का सेट, विशाल रथ और फिल्म में दिखाए गए कई सीन्स याद आ जाएंगे।

Exit mobile version