कैबिनेट मंत्री संजीव अरोरा ने बुधवार को कहा कि लिवासा हॉस्पिटल्स लुधियाना में एक मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी केयर अस्पताल स्थापित करने के लिए 360 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि लिवसा हॉस्पिटल्स ने 368 बिस्तरों वाली इस सुविधा को विकसित करने के लिए प्राइमवॉक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक दीर्घकालिक समझौता किया है।
यह अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शेरपुर चौक पर स्थित होगा, जिससे लुधियाना और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। यह परियोजना 9,500 वर्ग गज से अधिक की फ्रीहोल्ड भूमि पर विकसित की जाएगी, जिसका निर्मित क्षेत्र 2.3 लाख वर्ग फुट से अधिक होगा।
मंत्री ने आगे कहा कि अस्पताल अगले 18 महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएगा।

