N1Live Sports चेन्नई में खेला जाएगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी पर्थ स्कॉर्चर्स से भिड़ंत
Sports

चेन्नई में खेला जाएगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी पर्थ स्कॉर्चर्स से भिड़ंत

The opening match of the Big Bash League 2026-27 will be played in Chennai; Melbourne Renegades will clash with Perth Scorchers.

 

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) 2026-27 की शुरुआत भारत से होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बिग बैश लीग का पहला मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच 12 दिसंबर को खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब बीबीएल का कोई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा। चेन्नई में होने वाले इस मैच में रेनेगेड्स मेजबान टीम की भूमिका निभाएगी। इस मैच की लाइव कमेंट्री और टेलीकास्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो चैनल अपनी ब्रॉडकास्टिंग टीम को भारत भेजेंगे। ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में ‘जियोस्टार’ करेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया।

यह पहला मौका होगा जब भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का कोई मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, बिग बैश लीग का भारत में आयोजन करने से बीबीएल की लोकप्रियता में और इजाफा होगा और दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी। भारतीय समय के अनुसार, यह मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया समयानुसार यह मैच दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।

बिग बैश लीग के महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने इस खास पहल को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम बताया। उन्होंने कहा, “भारत में हमारे खेल को हमेशा से शानदार समर्थन और मजबूत जुड़ाव मिला है। यह मुकाबला दोनों देशों की सरकारों के बीच की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को जोड़ने का एक बेहतरीन जरिया भी है। हमें उम्मीद है कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया की किसी भी घरेलू खेल प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला मुकाबला साबित होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया में कई बार यह पूरी तरह महसूस नहीं किया जाता कि भारत समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में बिग बैश लीग (बीबीएल) की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हमें उम्मीद है कि भारत में मैच आयोजित करने से लीग और उसकी टीमों को लेकर दर्शकों की रुचि और लोकप्रियता में और इजाफा होगा। यह कदम प्रतियोगिता को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद करेगा।”

 

Exit mobile version