N1Live National प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए को लाने का मन बना लिया है : दिलीप जायसवाल
National

प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए को लाने का मन बना लिया है : दिलीप जायसवाल

The people of the state have decided to bring NDA back: Dilip Jaiswal

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि जब राज्य में चुनाव हो रहे थे, तभी लोगों ने एनडीए को लाने का मन बना लिया था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्हें भरोसा है कि जब तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तब तक उनकी नीतियों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने एनडीए की सरकार लाने का मन बना लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता पूरी तरह से एनडीए की कार्यशैली से खुश है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने फिर से एनडीए की सरकार लाने का फिर से मन बनाया है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बार राज्य में महिलाओं का स्वावलंबन और रोजगार प्रमुख मुद्दा है और हमारी सरकार ने इन दोनों ही मुद्दे को लेकर बहुत ही प्रभावी ढंग से काम किया है। इससे प्रदेश की जनता बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जनादेश एनडीए के पक्ष में है। एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की शक की गुंजाइश नहीं है। सूबे की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट एनडीए के पक्ष में है।

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। आज (14 नवंबर) नतीजों की घोषणा होने जा रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है।

Exit mobile version