April 29, 2026
National

पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सबक सिखाने का मन बना लिया है : जेपी नड्डा

The people of West Bengal have decided to teach Mamata Banerjee a lesson: JP Nadda

26 अप्रैल । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रोडशो के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप जो उत्साह और जोश देख रहे हैं, मैं कई जगहों का दौरा कर रहा हूं, और लोग ऊर्जा से भरे हुए हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता तोलाबाजी, कटमनी, सिंडिकेट और टीएमसी के गुंडे, बालू माफिया, कोल माफिया और महिला उत्पीड़न के खिलाफ मतदान करने के लिए तैयार है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार को लाना है और ममता दीदी को घर बैठाना है।

उन्होंने कहा कि हम तो पहले चरण में अच्छी तरह से जीत रहे हैं। दूसरे चरण में भी लोग निडर होकर मतदान करने के लिए तैयार हैं। मैं जनता से अपील करता हूं कि निडर होकर मतदान करें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर तृणमूल फिर से सत्ता में आती है, तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसकी कोई संभावना नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री इस बात को समझ चुकी हैं और उन्होंने इसके बारे में कहा भी है। मुख्यमंत्री जानती हैं कि वे अब सरकार में नहीं रहेंगी, और अगर सरकार चली गई, तो ‘तृणमूल’ नाम की पार्टी भी नहीं बचेगी, इसलिए यह आखिरी मौका है।

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि हम जहां भी देख रहे हैं, लोग 180-200 से ज्यादा सीटों की बात कर रहे हैं। इतिहास रचा जाएगा। 29 तारीख को 92 प्रतिशत वोट डाले जाएंगे। यह मतदान भारत के इतिहास में दर्ज होगा।

रवि किशन ने कहा कि दोपहर में टीएमसी की ओर से मुझ पर किया गया हमला इस बात का पक्का संकेत है कि टीएमसी को यह समझ आ गया है कि वे बुरी तरह हार चुके हैं। वे मेरी रैली में घुस आए और मुझ पर हमला कर दिया। कुछ भी हो सकता था। लेकिन टीएमसी हारने वाली है, इसलिए अब उनके गुंडे और उनके माफिया हमला कर रहे हैं।

जगद्दल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार ने कहा कि मुझे पुलिस स्टेशन से एक नोटिस मिला, क्योंकि मैंने यहां के अपराधियों, असामाजिक तत्वों और सभी गुंडा तत्वों से कहा था कि वे अपनी हरकतें सुधार लें। अगर आप अपनी हरकतें नहीं सुधारते, अगर आप पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते, तो आप पर आपराधिक मामला चलाया जाएगा। टीएमसी के लोगों ने डर के मारे पूरे वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया और ऐसा दिखाया, जैसे हम किसी आम आदमी को धमका रहे हों। मुझे एक नोटिस मिला कि इससे इलाके में अशांति फैल रही है, लेकिन मैंने इसका जवाब दे दिया है।

Leave feedback about this

  • Service