सौरिश ठाकुर के नेतृत्व में राज्य की अंडर-15 रस्साकशी टीम ने महाराष्ट्र के पालघर स्थित शिरगांव बीच पर आयोजित राष्ट्रीय अंडर-15 रस्साकशी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
शिमला स्थित ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ के छात्र सौरीश की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य रूबेन टी जॉन ने कहा, “सौरीश की सफलता उनकी लगन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। हमें उनकी इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है और हम भविष्य में खेल जगत में उनकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं। ऐसी उपलब्धियां हमारे छात्रों को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।”
स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अन्य छात्रों ने भी सौरीश को संस्थान और राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।

