केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए शुरू की गई प्रक्रिया के तहत पटियाला में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की व्यवहार्यता का परीक्षण करवाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह बात पंजाब के लिए चुनौतियों, अवसरों और आगे के रास्तों पर अपनी तरह के पहले “इंटरैक्टिव सेशन” में भाग लेते हुए कही, जिसमें बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, प्रमुख नीति विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और थिंक टैंक शामिल थे।
संवादात्मक सत्र में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब के पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू शामिल थे।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे पटियाला में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सभी शर्तों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, “यदि व्यावहारिक रूप से संभव हुआ, तो केंद्र सरकार पटियाला में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार करेगी।” पटियाला के दरौली में परमाणु ऊर्जा संयंत्र का प्रस्ताव मूल रूप से 2000 के दशक की शुरुआत में सामने आया था।


Leave feedback about this