April 13, 2026
National

पूरे बंगाल में अराजकता, यहां राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय: दिलीप घोष

There is chaos all over Bengal, anti-national forces are active here: Dilip Ghosh

13 अप्रैल । खड़गपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने एक बार फिर टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही महिला आरक्षण विधेयक बिल को लेकर भी अपनी राय रखी है।

खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, “महिला आरक्षण विधेयक पारित होगा और कानून बनेगा। यह नरेंद्र मोदी का वादा और गारंटी है। महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, चाहे कोई भी कितना भी विरोध कर ले। महिलाओं को 1500 रुपए भत्ता देकर गुजारा नहीं होगा, उन्हें सम्मान और अधिकार भी चाहिए।”

दिलीप घोष ने कहा, “पूरे बंगाल में स्थिति एक जैसी है। इसीलिए बंगाल में बदलाव जरूरी है। यहां राष्ट्रविरोधी ताकतें बहुत सक्रिय हैं। पूरे बंगाल में अराजकता की स्थिति है। पूरे बंगाल में तहलका मचा हुआ है। बस, ट्रेन और भाजपा कार्यालय में आगजनी होती है। यह सब ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह की मदद से हो रहा है। पहले हम इसे उखाड़ फेंकेंगे।”

उन्होंने कहा, “पूरी टीएमसी भ्रष्टाचार में लिप्त है। भाजपा सरकार की बनने के बाद कानून का उल्लंघन करने और भ्रष्टाचार करने वाले हर व्यक्ति को सजा मिलेगी। अब नरेंद्र मोदी की गारंटी आ गई है। लोग इस पर भरोसा करेंगे। ममता बनर्जी अब सत्ता से बाहर जाने वाली है।”

उन्होंने कहा, “हम तो सबका साथ सबका विकास करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश के नेता हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार सुशासन दे रही है। इसी यात्रा में हम शामिल होना चाहते हैं।

इसके पहले रविवार को दिलीप घोष ने कहा था कि पुलिस अब भी चुनाव आयोग की मदद नहीं कर रही है। खड़गपुर में कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो मतदाताओं को डराकर टीएमसी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बना रहे हैं। शुरुआत से ही यह आशंका थी कि चुनाव में बम, बंदूक और पैसे का इस्तेमाल किया जाएगा। यही डर अब हकीकत में बदलता दिख रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, खड़गपुर पहुंचे ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, “पश्चिम बंगाल में बदलाव आने वाला है। सभी को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल का विकास होगा। हमारे चुनाव घोषणापत्र में स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया है।”

Leave feedback about this

  • Service