January 11, 2026
Himachal

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर पार्टी हाईकमान से कोई चर्चा नहीं: सीएम सुखू

There is no discussion with the party high command on the new president of Himachal Pradesh Congress: CM Sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ उनकी हाल की बैठक के दौरान नए राज्य कांग्रेस पार्टी प्रमुख के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।

सुक्खू यहां कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया के बेटे के विवाह समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने निजी समारोह से इतर संवाददाताओं को बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ चर्चा हुई है।

प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और उसके बाद भविष्य की नीति तय की जाएगी। सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां हैं।

सुक्खू ने कहा कि पाटिल ने कार्यकारिणी विस्तार पर सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को जिला और ब्लॉक इकाइयों के साथ तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। इसके बावजूद प्रतिभा सिंह अपने पद पर बनी रहीं।

सुखू ने कहा कि बजट की तैयारी चल रही है। वर्ष 2025-26 का बजट 17 मार्च को पेश किया जाएगा। पीटीआई

Leave feedback about this

  • Service