N1Live National बांग्लादेश की अगली सरकार में हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं होना चाहिए: आरपी सिंह
National

बांग्लादेश की अगली सरकार में हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं होना चाहिए: आरपी सिंह

There should be no atrocities against Hindus in the next Bangladesh government: RP Singh

13 फरवरी । भाजपा नेता आरपी सिंह ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव को लेकर कहा कि अगली सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार न हो।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए हैं। जो भी सरकार सत्ता में आएगी, वह यह पक्का करेगी कि हिंदुओं पर अत्याचार जारी न रहें।

पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत जब भी कोई आर्मी जनरल किताब लिखता है, तो उसे मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से क्लीयरेंस लेना जरूरी है। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने इसे क्लियर नहीं किया। प्रकाशक ने भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने यह किताब छापी नहीं है। नरवणे ने भी प्रकाशक की बात को स्वीकार किया है। इसके बावजूद अगर कोई लीक करके किताब छाप ले और उसका हवाला राहुल गांधी दें, तो यह संविधान के खिलाफ है और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन है। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के ‘वंदे मातरम’ गायन का विरोध करने पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि अरशद मदनी कांग्रेस के नैरेटिव के हिसाब से बयान दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि ‘वंदे मातरम’ को कोर्ट में चुनौती देंगे और यह इस्लाम के खिलाफ है। क्या तुर्की में इस्लाम को मान्यता नहीं है? यहां कांग्रेस के बहाने इकोसिस्टम खड़ा करना चाहते हैं, इसलिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

बता दें कि मदनी ने इसे पक्षपाती और जबरदस्ती थोपा गया फैसला बताया है। अरशद मदनी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में सभी सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों, कॉलेजों और आयोजनों में इसकी समस्त पंक्तियों को अनिवार्य करना केंद्र सरकार का न सिर्फ एक पक्षपाती और जबरदस्ती थोपा गया फैसला है, बल्कि यह संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता पर खुला हमला और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनने का निंदनीय प्रयास है।

Exit mobile version