10 अप्रैल । बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे अक्सर फिल्मों के सेट से जुड़ी खास झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। ये बिहाइंड-द-सीन (बीटीएस) मोमेंट्स न सिर्फ फिल्म की मेहनत को दिखाते हैं, बल्कि कलाकारों के बीच की दोस्ती और मस्ती भरे रिश्तों की भी झलक देते हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अभिनेता गुलशन देवैया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के सेट से मजेदार तस्वीर शेयर की।
तस्वीर में गुलशन देवैया अपने को-एक्टर्स के साथ पानी में खड़े नजर आ रहे हैं। सभी कलाकार अपने-अपने किरदार के कॉस्ट्यूम में दिखाई दे रहे हैं और कैमरे के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं।
इस फोटो के साथ गुलशन ने छोटा, लेकिन मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘काम के नहीं ये दोस्त! ‘कांतारा: चैप्टर 1′ से कट किए गए सीन का बीटीएस पल’
फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ एक बड़ी पौराणिक और एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्म है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में एक नहीं, बल्कि चार अहम किरदार निभा रहे हैं, जिनमें बर्मे, मयकारा, अन्नप्पा और काडुबेट्टू शिवा जैसे रोल शामिल हैं। फिल्म की कहानी पहले आई ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसमें परंपरा, आस्था और पुराने संघर्षों की जड़ों को और गहराई से दिखाया गया है।
इस फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अगर गुलशन देवैया के करियर की बात करें, तो वे इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे ‘शैतान’, ‘हेट स्टोरी’ और ‘हंटर’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
इसके अलावा उन्होंने कई चर्चित वेब सीरीज में भी काम किया है, जैसे ‘अफसोस’, ‘दुरंगा’, ‘दहाड़’, ‘गन्स एंड गुलाब’ और ‘बैड कॉप्स’। हर प्रोजेक्ट में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है।
हाल ही में वे ओटीटी शो ‘परफेक्ट फैमिली’ में नजर आए, जिसे पंकज त्रिपाठी ने प्रोड्यूस किया। इस शो में नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और गिरिजा ओक जैसे कलाकार भी नजर आए।


Leave feedback about this