March 23, 2025
Punjab

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आया ये नया बदलाव,

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त जजों को स्थायी जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। इनमें दो महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने बुधवार, 19 मार्च को आयोजित अपनी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

कॉलेजियम द्वारा स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए निम्नलिखित तीन न्यायाधीशों की सिफारिश की गई है:
न्यायमूर्ति सुमित गोयल
न्यायमूर्ति सुदीपती शर्मा
न्यायमूर्ति कीर्ति सिंह
न्यायमूर्ति सुदीपती शर्मा और न्यायमूर्ति कीर्ति सिंह को स्थायी न्यायाधीश बनाने से महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी।

राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद नियुक्ति अधिसूचित की जाएगी।

अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से इन न्यायाधीशों की आधिकारिक नियुक्ति अधिसूचित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम एक सर्वोच्च निकाय है जो देश भर के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति और पदोन्नति की सिफारिश करता है।

Leave feedback about this

  • Service